ePaper

CBSE Important Notice: सीबीएसई ने जारी की NCF 2023 की गाइडलाइन, बोर्ड के नोटिस में और क्या?

Updated at : 23 May 2025 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
CBSE Important Notice (1)

CBSE Important Notice (1)

CBSE Important Notice: CBSE ने NCF 2023 के तहत स्कूलों के लिए नई भाषा गाइडलाइन जारी की है. सभी स्कूलों को मई 2025 के अंत तक जरूरी कदम उठाने होंगे, जिसमें भाषा समिति बनाना और शिक्षक प्रशिक्षण शामिल है. यह बदलाव बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देगा. जुलाई से कक्षा में इसका असर दिखेगा. स्कूलों को समय पर तैयारी करनी होगी.

विज्ञापन

CBSE Important Notice in Hindi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एनसीएफ 2023 (नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क) के तहत भाषा शिक्षण के लिए एक नई कार्य योजना जारी की है. इस योजना के अनुसार, सभी सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों को मई 2025 के अंत तक जरूरी तैयारियां पूरी करनी होंगी. इस दिशा-निर्देश का उद्देश्य सभी छात्रों को उनकी मातृभाषा में मजबूत आधार देना और बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देना है. यहां आप सीबीएसई के नोटिस के बारे में विस्तार से समझ सकते हैं.

स्कूलों को करना होगा ये काम (CBSE Important Notice)

  • एनसीएफ कार्यान्वयन समिति बनाना– मई 2025 के अंत तक स्कूलों को एक समिति बनानी होगी जो छात्रों की भाषाई जरूरतों का आकलन करेगी और भाषा शिक्षण सामग्री तैयार करवाएगी.
  • शिक्षक प्रशिक्षण– जुलाई 2025 से पहले सभी शिक्षकों को बहुभाषी शिक्षण और मूल्यांकन के लिए प्रशिक्षित करना अनिवार्य है.
  • सिलेबस में बदलाव– R1 को मातृभाषा और R2 को दूसरी भाषा के रूप में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.
  • मंथली रिपोर्टिंग– 5 जुलाई 2025 से स्कूलों को अपनी प्रगति की रिपोर्ट CBSE को देनी होगी.
  • समावेशी शिक्षा– RPWD अधिनियम 2016 के अनुसार विशेष जरूरतों वाले छात्रों को अतिरिक्त सहायता और सुविधा दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- UPSC CSE Answer Key 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स की आंसर की upsc.gov.in पर जारी, ऐसे देखें

नई योजना से क्या होगा? (CBSE Important Notice)

सीबीएसई यह सुनिश्चित करना चाहता है कि सभी स्कूल बहुभाषी और समावेशी शिक्षा (inclusive education) को अपनाएं. इसके लिए अकादमिक पर्यवेक्षक स्कूलों का निरीक्षण भी कर सकते हैं. इस नई योजना से छात्रों को अपनी भाषा में बेहतर सीखने का मौका मिलेगा और शिक्षकों को नए तरीके अपनाने का अवसर.

यह भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2025 by SMS: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? ये है तरीका

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola