CTET Result 2024: CBSE ने सीटीईटी रिजल्ट किया जारी, यहां करें चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी केंद्रीय शिक्षक पात्रता ���रीक्षा (सीटीईटी) जनवरी – 2024 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) जनवरी – 2024 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.
रिजल्ट कैसे करें चेक
-
सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट https://cbseresults.nic.in/ पर जाना होगा. उसके बाद
-
CTET JANUARY – 2024 Result वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
-
CTET JANUARY – 2024 Result ऑप्शन पर क्लिक करते ही अभ्यर्थी सीधे उस पेज पर चले जाएंगे, जहां अपना रिजल्ट चेक किया जा सकता है.
-
अभ्यर्थी को रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर डालना होगा.
-
रोल नंबर डालने के बाद सीटीईटी का परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा.
-
अभ्यर्थी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.
Also Read: CBSE ने 10वीं और 12वीं परीक्षा से पहले स्कूल, छात्र और अभिभावकों के लिए जारी किया सर्कुलर
21 जनवरी को सीबीएसई ने लिया था एग्जाम
मालूम हो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 21 जनवरी, 2024 को सीटीईटी परीक्षा का आयोजित किया था. एग्जाम में करीब 84 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे.
Also Read: Board Exam 2024 से ठीक पहले CBSE की एडवाइजरी जारी, किया सावधान
साल में दो बार आयोजित होता है CTET परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) एक साल में दो बार आयोजित होता है. एक बार जुलाई सत्र में आयोजित की जाती है, उसके बार दिसंबर सत्र में इसका आयोजन किया जाता है. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी कक्षा 1 से लेकर 6 और कक्षा 6 से 8वीं तक छात्रों को पढ़ाने के लिए पात्र होंगे.
CTET के लिए क्या है शैक्षिक योग्यता
सीटीईटी के लिए पात्र होने के लिए, प्राथमिक स्तर के शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवार को न्यूनतम 45% कुल अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए. उम्मीदवारों को उनके लिए निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी पूरा करना आवश्यक है. जो उम्मीदवार शिक्षक बनना चाहते हैं उनके लिए CTET बहुत मायने रखता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










