CBSE Big Update: अक्टूबर नंवबर की परीक्षा के लिए सीबीएसई ने जारी किया नोटिस, कहा- सभी स्कूल सहयोग करें
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 Jul 2025 3:44 PM
CBSE Big Update
CBSE Big Update: सीबीएसई ने सभी स्कूलों से कहा है कि वे NIOS स्कूलों की आगामी परीक्षा के लिए उन्हें पूरी तरह सहयोग करें. NIOS साल में दो बार परीक्षाएं आयोजित करता है. अक्टूबर नवंबर में NIOS की परीक्षाएं होनी वाली हैं. ऐसे में विभिन्न जगहों पर परीक्षा केंद्र की जरूरत है.
CBSE Big Update: सीबीएसई से जुड़े स्कूल और छात्रों के लिए बड़ी खबर है. देशभर के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों से बोर्ड ने अपील की है कि वे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) के आगामी परीक्षा में पूरी तरह से सहयोग करें. सीबीएसई ने एक नोटिस जारी करते हुए सभी स्कूलों के प्रमुख और प्रिंसिपल को निर्देश दिया है कि वे NIOS को परीक्षा केंद्र, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि उपलब्ध कराएं.
CBSE Big Update: सीबीएसई ने जारी किया नोटिस
सीबीएसई ने अपने पत्र में लिखा, “NIOS की अगली परीक्षा अक्टूबर या नवंबर महीने में प्रस्तावित है. सीबीएसई ने कहा, “आपकी सहायता से NIOS अपने विद्यार्थियों की सार्वजनिक परीक्षाएं सुचारू रूप से आयोजित कर सकेगा.”
ऐसे स्कूल जो परीक्षा केंद्र के रूप में खुद को रजिस्ट्रर कराते हैं, उन्हें सीबीएसई दिशा-निर्देश का ध्यान रखना होगा. इन स्कूलों को बैठने की व्यवस्था, कक्षा, निगरानी के लिए स्टाफ की संख्या, सुरक्षा एवं परीक्षा संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. सीबीएसई ने अपील की है कि जो योग्य और इच्छुक स्कूल आवेदन करें.
CBSE Big Update: परीक्षा के लिए सभी स्कूल करें सहयोग
मालूम हो कि NIOS साल में दो बार 10वीं-12वीं और विभिन्न वोकेशन कोर्सेज के लिए परीक्षा आयोजित करता है. ऐसे में अक्टूबर-नवंबर में परीक्षा आयोजित की जाएगी. ओपन स्कूलिंग के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र अप्लाई करते हैं. ऐसे में विश्वसनीय परीक्षा केंद्र की मांग तेजी से बढ़ी है. यही कारण है कि CBSE ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे ओपन स्कूल की पूरी तरह से मदद करें.
NIOS School: क्या है एनआईओएस
एनआईओएस शिक्षा मंत्रालय के अधीन देश का सबसे बड़ा ओपन स्कूलिंग का सिस्टम है, जहां माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक और वोकेशन कोर्सेज में पढ़ाई होती है. ग्रामीण या सुदूर क्षेत्रों से आने वाले बच्चे इन स्कूलों में दाखिला लेते हैं. यहां साल में दो बार परीक्षा आयोजित की जाती है.
सीबीएसई की आधिकारिक नोटिस यहां देखें- लिंक
यह भी पढ़ें- AIIMS Senior Resident Salary: कौन कहलाते हैं सीनियर रेजिडेंट, हर महीने मिलती है इतनी सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










