12वीं के बाद मैनेजमेंट में करियर बनाने का स्मार्ट रास्ता, जानें BBM कोर्स क्या है

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

BBM Course: बीबीएम कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए शानदार ऑप्शन है, जो मैनेजमेंट और बिजनेस की दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं. इस कोर्स में मार्केटिंग, फाइनेंस और लीडरशिप जैसी जरूरी चीजें सिखाई जाती हैं.

विज्ञापन

BBM Course: अगर आप 12वीं के बाद ऐसा कोर्स ढूंढ रहे हैं, जो आपको बिजनेस और मैनेजमेंट की समझ दे, तो BBM (बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट) एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.  यह कोर्स आपको सिर्फ थ्योरी ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल स्किल्स भी सिखाता है, जिससे आप कॉर्पोरेट दुनिया में आसानी से एंट्री ले सकें. आइए जानते हैं कि बीबीएम कोर्स (BBM Course) क्या है. 

विज्ञापन

BBM Course क्या है?

BBM एक अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है, जो आमतौर पर 3 साल होती है. इसमें छात्रों को बिजनेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स जैसे जरूरी सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं. BBM कोर्स में एडमिशन लेने के लिए भी स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स) से 12वीं पास होना जरूरी है. 

बीबीएम कोर्स में क्या-क्या पढ़ाया जाता है?

इस कोर्स में आपको बिजनेस से जुड़ी कई जरूरी चीजें सिखाई जाती हैं, जैसे 

  • बिजनेस कम्युनिकेशन 
  • मार्केटिंग मैनेजमेंट 
  • फाइनेंशियल अकाउंटिंग 
  • बिजनेस लॉ 
  • ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट 
  • Entrepreneurship Development

BBM करने के फायदे

  • Early Management Knowledge: आपको कम उम्र में ही मैनेजमेंट की समझ मिल जाती है. 
  • करियर अपॉर्चुनिटी: कोर्स पूरा करने के बाद कई जॉब ऑप्शन मिलते हैं.
  • लीडरशिप स्किल्स: लीडरशिप और डिसीजन लेने की कैपेसिटी डेवलप होती है.
  • हाइयर स्टडीज: BBM के बाद आप MBA जैसे बड़े कोर्स कर सकते हैं.

करियर ऑप्शन

बीबीएम (BBM Course) करने के बाद आप कई फील्ड में जैसे काम मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, HR एग्जीक्यूटिव, बिजनेस डेवलपमेंट, सेल्स मैनेजर और ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव जैसे कई फील्ड में काम कर सकते हैं. अगर आप आगे पढ़ाई करना चाहते हैं, तो MBA सबसे पॉपुलर ऑप्शन है, जिससे आपकी सैलरी और करियर ग्रोथ दोनों बढ़ जाते हैं. 

टॉप कॉलेज 

  • शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, दिल्ली
  • सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई
  • क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
  • लोयोला कॉलेज, चेन्नई
  • IIM इंदौर 
  • IIM रोहतक 

BBM और BBA में क्या अंतर है?

कई स्टूडेंट्स को BBM और BBA में कन्फ्यूजन होता है. दोनों कोर्स लगभग एक जैसे हैं, लेकिन बीबीएम कोर्स में मैनेजमेंट पर ज्यादा फोकस होता है. वहीं BBA में बिजनेस के सभी पहलुओं को कवर किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: सिर्फ कुकिंग ही नहीं, होटल मैनेजमेंट में छुपे हैं कमाई के ये शानदार मौके

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola