सिर्फ बहादुर करें अप्लाई! 5 कोर्स जिनमें सिखाते हैं भूत-प्रेत और काला जादू

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Dec 2025 1:15 PM

विज्ञापन

Top Paranormal Courses (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Top Paranormal Courses: कई लोगों को भूत और काला जादू के बारे में जानना अच्छा लगता है. अगर आपकी भी दिलचस्पी भूत-प्रेत में है तो यहां हम आपके लिए 5 टॉप कोर्स (Top Course) बताने जा रहे हैं. आइए, जानते हैं एक एक कर इनके नाम और किन यूनिवर्सिटी में ये कोर्स कराए जाते हैं.

विज्ञापन

Top Paranormal Courses: भूत असली होते हैं या नहीं ये तो हम नहीं जानते हैं. लेकिन आपको पता है दुनिया में भूत-प्रेत, जादू टोना से जुड़े ये कई कोर्स कराए जाते हैं. अगर आपकी भी दिलचस्पी इनमें है तो आइए यहां जानते हैं ऐसे कोर्सेज के बारे में. ये कोर्स पैरनॉर्मल साइंस, जादू-टोना और इस तरह की एक्टिविटी पर बेस्ड है. दुनिया के कई हिस्से में इस तरह के कोर्सेज कराए जाते हैं. भारत में भी ऐसे कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं.

Top Paranormal Courses: कनाडा में होती है जादू टोना की पढ़ाई

कनाडा की ओटावा यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स जादू-टोना, जादू और गुप्त परंपराएं को बारे में पढ़ाया जाता है. इस कोर्स में पैरानॉर्मल घटना जैसे कि हिस्ट्री, मनोवैज्ञानिक आदि के बारे में पढ़ाया जाता है. इस कोर्स में जादू टोना और उससे जुड़े मनोविज्ञान के बारे में पढ़ाई होती है.

Top Paranormal Courses: ब्रिटेन में होती है पैरानॉर्मल साइंस की पढ़ाई

ब्रिटेन की थॉमस फ्रांसिस यूनिवर्सिटी (Thomas Francis University) में पैरानॉर्मल साइंस या पैरासाइकोलॉजी जैसे कोर्स ऑफर किए जाते हैं. यहां पैरानॉर्मल साइंस (Paranormal Science) कोर्स में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी की डिग्री भी दी जाती है. इस यूनिवर्सिटी में ऐसे एक्सपर्ट को बुलाया जाता है जो पैरानॉर्मल एक्टिविटी पर किताबें लिख चुके हैं.

Top Paranormal Courses: नॉर्वे में काला जादू का कोर्स

नॉर्वे स्थित ओस्लो यूनिवर्सिटी (University of Oslo) में काला जादू (Witchcraft and Magic) पर बेस्ड एक कोर्स पढ़ाया जाता है. इस कोर्स में जादू के सांस्कृतिक इतिहास के बारे में पढ़ाया जाता है.

Top Paranormal Courses: भारत में होती है भूत विद्या की पढ़ाई

देश की प्रसिद्ध बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (Banaras Hindu University) भूत विद्या विज्ञान (Bhoot Vidya Vigyan) का कोर्स ऑफर करती है. इस कोर्स को करने वाले कैंडिडेट्स के पास BAMS, MBBS, BHMS, BUMS, BSSM या बीएससी की नर्सिंग होनी चाहिए. यह कोर्स 6 महीने का होता है. कोर्स को पूरा करने वाले कैंडिडेट्स को सर्टिफिकेट मिलता है. इस कोर्स की फीस 50,000 रूपये के करीब है. हालांकि, कोर्स की फीस घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है तो ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें.

Top Paranormal Courses: अमेरिका में होती है पैरानॉर्मल कोर्स की पढ़ाई

अमेरिका की प्रसिद्ध मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट यूनिवर्सिटी (University of Massachusetts Amherst) में पैरानॉर्मल कोर्स ऑनलाइन पढ़ाया जाता है. इस कोर्स में पैरानॉर्मल के इतिहास, इसके साहित्य, विज्ञान आदि के बारे में बताया जाता है.

यह भी पढ़ें- Career Options For Girls After 12th: खास लड़कियों के लिए है ये कोर्स, करियर बनाने का बेस्ट ऑप्शन

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola