12वीं साइंस के बाद कौन से शॉर्ट टर्म कोर्स करें? जानें 5 बेस्ट ऑप्शन

प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
Top 5 Short Term Course: क्लिनिकल रिसर्च में डिप्लोमा 12वीं के बाद साइंस स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा करियर ऑप्शन माना जाता है. इस कोर्स में नई दवाओं, ट्रीटमेंट और वैक्सीन की टेस्टिंग और रिसर्च से जुड़ी प्रक्रिया सिखाई जाती है.
Top 5 Short Term Course: 12वीं में साइंस से पढ़ाई पूरी करने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग या मेडिकल की तैयारी में लग जाते हैं. लेकिन आज के तेजी से बदलते टेक्नोलॉजी के दौर में कई ऐसे शॉर्ट टर्म कोर्स भी हैं, जो कम समय में नई स्किल सिखाकर करियर के शानदार मौके खोल सकते हैं. IoT, डेटा एनालिटिक्स, AI और क्लिनिकल रिसर्च जैसे कोर्स करने के बाद स्टूडेंट्स को टेक, हेल्थकेयर और इंडस्ट्री सेक्टर में कई जॉब ऑप्शन मिल सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं 12वीं साइंस के बाद किए जा सकने वाले कुछ बेहतरीन शॉर्ट टर्म कोर्स.
क्लिनिकल रिसर्च डिप्लोमा
क्लिनिकल रिसर्च डिप्लोमा 12वीं के बाद साइंस स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. इस कोर्स में नई दावाओं, ट्रीटमेंट और वैकेसीन के टेस्टिंग का काम सिखाया जाता है. ऐसे स्टूडेंट्स जिन्हें लाइफ सांइस में रूचि, वे इस कोर्स के लिए फिट हैं. इस कोर्स को करने के बाद मेडिकल और हेल्थकेयर फील्ड में नौकरी मिलती है.
मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज की तेजी से विकसित हो रही टेक्नोलॉजी में से एक है. इस शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स में स्टूडेंट्स को एल्गोरिद्म, ऑटोमेशन और स्मार्ट सिस्टम की बेसिक जानकारी दी जाती है. अगर आपकी रूचि कोडिंग और नंबर्स में है तो आप इस कोर्स को कर सकते हैं.
इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और रोबोटिक्स
IoT और रोबोटिक्स तेजी से हमारी जिंदगी का हिस्सा बनते जा रहे हैं. मेडिकल, टीचिंग समेज कई फील्ड में इसे शामिल किया जा रहा है. इस कोर्स में छात्रों को रोबोटिक्स, सेंसर और स्मार्ट डिवाइस की बेसिक जानकारी दी जाती है. प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स और हैंड्स-ऑन लर्निंग के माध्यम से छात्र सीखते हैं कि ये टेक्नोलॉजी रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे काम करती है. यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है जो इंजीनियरिंग, ऑटोमेशन और स्मार्ट सिस्टम विकसित करने में रुचि रखते हैं.
रिन्यूएबल एनर्जी सर्टिफिकेट कोर्स
रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े कोर्स में सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी और अन्य स्वच्छ ऊर्जा टेक्नोलॉजी के बारे में पढ़ाया जाता है. इस शॉर्ट-टर्म प्रोग्राम में एनर्जी कंजर्वेशन, एनवायरमेंट और सस्टेनेबल डेवेलपमेंट जैसे विषय की जानकारी दी जाती है. दुनिया तेजी से ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ रही है, इसलिए इस फील्ड में एक्सपर्ट की मांग बढ़ रही है.
डेटा एनालिटिक्स कोर्स
आज के समय में डेटा एनालिटिक्स लगभग हर इंडस्ट्री में जरूरी कौशल बन गया है. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को डेटा को इकट्ठा करना, उसे व्यवस्थित करने और उसका विश्लेषण करने की जानकारी दी जाती है. इस कोर्स में मैथ्स, स्टैटिक्स और टेक्नोलॉजी, तीनों का मिश्रण होता है. बिजनेस, हेल्थकेयर, फाइनेंस और आईटी जैसे कई फील्ड में डेटा एनालिटिक्स एक्सपर्ट की डिमांड है.
यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग में बनाना है करियर! ये IIIT हो सकता है बेहतर ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




