मोदी के Semiconductor Mission को मिल रही रफ्तार, युवाओं के लिए खुले नए करियर के रास्ते
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 Jun 2026 5:35 PM
बैकग्राउंड- सेमीकंडक्टर इंजीनियर, गोल घेरे में- पीएम मोदी (PC-सोशल मीडिया)
Semiconductor Engineering: सेमीकंडक्टर आज मोबाइल फोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रिक व्हीकल से लेकर AI तक में यूज हो रहा है. ऐसे में इस सेक्टर में डिमांड बढ़ रही है. देश के IITs-NITs सेमी कंडक्टर इंजीनियरिंग से जुड़ा कोर्सेज ऑफर करते हैं.
Semiconductor Engineering: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हाल ही में कहा था कि 2014 में देश में एक भी Semiconductor Unit नहीं थी. आज देश में बन रही 10 से ज्यादा Semiconductor Units भारत को आधुनिकता की तरफ ले जा रही हैं. पीएम का बयान ऐसे समय में चर्चा में जब भारत में कई सारे इंजीनियरिंग संस्थान हैं जो सेमी कंडक्टर से जुड़ा कोर्स ऑफर कर रहे हैं. अगर आप भी सेमी कंडक्टर फील्ड में कुछ करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है.
सेमीकंडक्टर की बढ़ती मांग
सेमीकंडक्टर आज मोबाइल फोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रिक व्हीकल, 5G नेटवर्क, मेडिकल डिवाइस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी टेक्नोलॉजी की रीढ़ बन चुके हैं. ऐसे में चिप डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्रोफेशनल इंजीनियर्स की मांग लगातार बढ़ रही है.
क्या होता है Semiconductor Engineering?
सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग में माइक्रोचिप डिजाइन, VLSI (Very Large Scale Integration), एम्बेडेड सिस्टम, नैनो टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और चिप फैब्रिकेशन जैसी टेक्नोलॉजी की पढ़ाई होती है.
इस फील्ड में पढ़ाए जाने वाले प्रमुख विषय
- VLSI Design
- Chip Design & Verification
- Semiconductor Devices
- Nano Electronics
- Embedded Systems
- Microelectronics
- IC Design
- Electronic Materials
- Fabrication Technology
- AI Hardware Systems
IITs में कहां पढ़ाए जाते हैं Semiconductor से जुड़े कोर्स?
| संस्थान | प्रमुख कोर्स |
|---|---|
| IIT Madras | Microelectronics, VLSI Design, Semiconductor Technology |
| IIT Bombay | Microelectronics, VLSI, Nanoelectronics |
| IIT Delhi | VLSI Design, Integrated Electronics |
| IIT Hyderabad | Semiconductor Technology, IC Design, VLSI |
| IIT Kanpur | Microelectronics and VLSI |
| IIT Kharagpur | Electronics and Electrical Communication, VLSI |
| IIT Roorkee | Microelectronics & VLSI |
| IIT Guwahati | VLSI and Embedded Systems |
इनमें से ज्यादातर कोर्सेज पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल पर हैं.
NITs में कहां मिलते हैं Semiconductor और VLSI कोर्स?
| संस्थान | प्रमुख कोर्स |
|---|---|
| NIT Warangal | ECE (VLSI Design and Technology) |
| NIT Trichy | VLSI Systems |
| NIT Surathkal | Microelectronics & VLSI |
| NIT Rourkela | VLSI Design |
| NIT Calicut | Microelectronics and VLSI |
| NIT Kurukshetra | VLSI Design and Embedded Systems |
| NIT Jalandhar | VLSI Design |
| NIT Silchar | Microelectronics and VLSI |
कैसे मिलता है एडमिशन?
BTech लेवल पर- JEE Main और JEE Advanced के जरिए.
MTech स्तर पर: GATE स्कोर के आधार पर.
कुछ संस्थान विशेष VLSI, Chip Design और Semiconductor Technology
क्यों बढ़ रही है डिमांड?
भारत सरकार की Semiconductor Mission, चिप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को बढ़ावा देने की योजनाओं के चलते इस क्षेत्र में नौकरियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले वर्षों में Semiconductor Engineering देश के सबसे आकर्षक टेक्नोलॉजी करियर ऑप्शंस में से एक बन सकती है.
युवाओं के लिए बड़ा मौका
यदि किसी छात्र की रुचि इलेक्ट्रॉनिक्स, चिप डिजाइन, कंप्यूटर हार्डवेयर और नई तकनीकों में है, तो Semiconductor Engineering उसके लिए बेहतरीन करियर ऑप्शन साबित हो सकता है. भारत में बढ़ती सेमीकंडक्टर यूनिट्स के साथ-साथ इस क्षेत्र में रोजगार और रिसर्च के अवसर भी तेजी से बढ़ रहे हैं.
यह भी पढ़ें- इन NIT के छात्र भी कर सकेंगे IIT दिल्ली में पढ़ाई और रिसर्च, देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










