इन NIT के छात्र भी कर सकेंगे IIT दिल्ली में पढ़ाई और रिसर्च, देखें लिस्ट
Published by : Smita Dey Updated At : 14 Jun 2026 4:33 PM
कॉलेज की सांकेतिक फोटो (Official Website)
IIT Delhi launches ALIGN Initiative: आईआईटी दिल्ली ने देश के 18 प्रमुख एनआईटी (NITs) के साथ समझौता किया है. अब एनआईटी के छात्र फाइनल ईयर में आईआईटी दिल्ली में पढ़ सकेंगे. देखें पूरी लिस्ट और फायदे.
IIT Delhi launches ALIGN Initiative: देशभर के IIT और NIT संस्थानों में नए सेशन के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसी बीच इंजीनियरिंग और रिसर्च के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में एडमिशन लेने वाले छात्रों को भी देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IIT दिल्ली में पढ़ने और रिसर्च करने का मौका मिलेगा. IIT दिल्ली ने देश के 18 प्रमुख NIT के साथ एक खास समझौता (MoU) साइन किया है. इस नई पहल से छात्रों के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा के दरवाजे खुल गए हैं.
क्या है IIT दिल्ली की ‘ALIGN’ पहल?
IIT दिल्ली ने देश के टेक्निकल एजुकेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए ‘एकेडमिक लिंकेजेस फॉर इनोवेशन एंड नेशनल ग्रोथ’ यानी ALIGN पहल की शुरुआत की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विजन को जमीन पर उतारना है. इस नेटवर्क के जरिए 18 NIT के स्टूडेंट और टीचर आपस में मिलकर रिसर्च प्रोजेक्ट्स, एडवांस लैब्स और एकेडमिक प्रोग्राम्स का फायदा उठा सकेंगे. यह कदम संस्थान-केंद्रित विकास से आगे बढ़कर एक मजबूत राष्ट्रीय सहयोगी मॉडल की शुरुआत है.
फाइनल ईयर के छात्रों को मिलेगा ‘स्पेशल एक्सचेंज स्टूडेंट’ का मौका
इस पहल (IIT Delhi launches ALIGN Initiative) की सबसे खास बात यह है कि जो छात्र इन 18 एनआईटी में पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें उनके कोर्स के फाइनल ईयर में IIT दिल्ली में ‘स्पेशल एक्सचेंज स्टूडेंट’ के रूप में पढ़ने का मौका मिलेगा. छात्र अपने आखिरी साल की पढ़ाई, प्रोजेक्ट्स और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां सीधे आईआईटी दिल्ली के कैंपस में रहकर पूरी कर सकेंगे. इसके अलावा पोस्टग्रेजुएट (PG) छात्रों को भी यहां आकर रिसर्च बेस्ड एजुकेशन और एडवांस एकेडमिक एक्सपीरियंस लेने का शानदार अवसर मिलेगा.
#IITDelhi and 18 NITs Join Hands to Advance Academic Excellence, Research, and Innovation
— IIT Delhi (@iitdelhi) June 5, 2026
IIT Delhi has announced the launch of a landmark national academic and research collaboration network through the signing of MoUs with 18 National Institutes of Technology (NITs) across the… pic.twitter.com/h7xjc0NIWa
IIT Delhi launches ALIGN Initiative: इन 18 NITs के छात्रों को मिलेगा बंपर फायदा
IIT दिल्ली और NIT का यह बड़ा सहयोग नेटवर्क 4 जून 2026 को लॉन्च किया गया था. फिलहाल इस पहल के दायरे में देश के 18 प्रमुख एनआईटी को शामिल किया गया है. इन संस्थानों की लिस्ट नीचे दी गई है.
| क्षेत्र (Region) | शामिल एनआईटी संस्थान (NITs List) |
| पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र | NIT सिक्किम, NIT मेघालय, NIT सिलचर, NIT जमशेदपुर, NIT राउरकेला, NIT रायपुर |
| पश्चिमी और मध्य क्षेत्र | VNIT नागपुर, SVNIT सूरत, MNIT जयपुर, MANIT भोपाल |
| उत्तरी क्षेत्र | MNNIT इलाहाबाद, NIT कुरुक्षेत्र, NIT श्रीनगर, NIT जालंधर |
| दक्षिणी क्षेत्र | NIT तिरुचिरापल्ली (त्रिची), NIT कालीकट, NIT सुरथकल (NIT कर्नाटक), NIT वारंगल |
IIT Delhi launches ALIGN Initiative: छात्रों और फैकल्टी को क्या-क्या मिलेंगे फायदे?
- ज्वाइंट रिसर्च और प्रोजेक्ट्स: दोनों संस्थानों के छात्र और फैकल्टी मिलकर ज्वाइंट रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकेंगे.
- लैब और इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल: एनआईटी के छात्रों को आईआईटी दिल्ली की एडवांस लैब्स और वर्ल्ड-क्लास रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर का एक्सेस मिलेगा.
- संयुक्त मार्गदर्शन (Co-Guidance): छात्रों को अपनी थीसिस और बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए आईआईटी और एनआईटी दोनों के प्रोफेसर्स का संयुक्त मार्गदर्शन मिलेगा.
- हायर स्टडीज के मौके: मेधावी और प्रतिभावान एनआईटी छात्रों के लिए आईआईटी दिल्ली में आगे की हाइयर स्टडीज के रास्ते आसान हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: IIM लखनऊ ने शुरू किए ये 2 नए कोर्स, JEE एडवांस्ड पास के लिए सुनहरा मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










