टेक्नोलॉजी के मैदान का असली कप्तान, बनें IT प्रोजेक्ट मैनेजर, लाखों में होगी सैलरी

Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Nov 2025 5:11 PM

विज्ञापन

IT Project Manager (सांकेतिक तस्वीर)

How to Become IT Project Manager: डिजिटल दौर में हर कंपनी को ऐसे लोगों की जरूरत होती है जो टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें. यही काम आईटी प्रोजेक्ट मैनेजर करता है. अगर आप टेक फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और टीम लीड करने में मजा आता है, तो आईटी प्रोजेक्ट मैनेजर बनना आपके लिए बेहतरीन विकल्प है.

विज्ञापन

How to Become IT Project Manager: आज के समय में हर कंपनी का काम टेक्नोलॉजी पर निर्भर है. वेबसाइट बनवानी हो, सॉफ्टवेयर तैयार करना हो या कोई बड़ा डिजिटल प्रोजेक्ट चलाना हो इन सबका असली जिम्मा होता है एक आईटी प्रोजेक्ट मैनेजर (IT Project Manager) के कंधों पर. अगर आप टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी रखते हैं और टीम को लीड करना पसंद करते हैं, तो यह करियर आपके लिए परफेक्ट है.

IT Project Manager Works: आईटी प्रोजेक्ट मैनेजर का काम

आईटी प्रोजेक्ट मैनेजर (IT Project Manager) किसी प्रोजेक्ट को शुरू से लेकर अंत तक सही दिशा में ले जाने का काम करता है. वह यह तय करता है कि कौन-सी टीम कौन-सा काम करेगी, कितना बजट लगेगा और डेडलाइन क्या होगी. वह क्लाइंट के साथ भी लगातार जुड़ा रहता है ताकि काम उनकी जरूरत के हिसाब से पूरा हो सके.

कौन बन सकता है IT Project Manager?

इस पद के लिए सबसे पहले आपको कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करनी होती है. अगर आपके पास MBA in Project Management या PMP (Project Management Professional) जैसी सर्टिफिकेशन है तो आपकी वैल्यू और बढ़ जाती है. साथ ही आपको प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर जैसे JIRA, Trello, या Asana की समझ होनी चाहिए.

जरूरी स्किल्स

  • टीम को मोटिवेट करने की कला
  • समस्या सुलझाने और तेजी से फैसले लेने की क्षमता
  • समय और बजट का सही इस्तेमाल
  • अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स और जिम्मेदारी का एहसास

करियर ग्रोथ और सैलरी

आईटी प्रोजेक्ट मैनेजर की डिमांड हर बड़ी कंपनी में है- चाहे वो आईटी सेक्टर हो, बैंक हो या कोई स्टार्टअप. शुरुआत में सैलरी 6 से 10 लाख रुपये सालाना तक मिलती है. कुछ सालों के अनुभव के बाद यह बढ़कर 20 लाख रुपये या उससे ज्यादा हो जाती है. विदेशों में तो सैलरी इससे कई गुना ज्यादा मिलती है.

यह भी पढ़ें: कैसे बनते हैं डेटाबेस इंजीनियर, Google Microsoft में भी डिमांड

आईटी प्रोजेक्ट मैनेजर कौन बन सकता है?

जो लोग टेक्नोलॉजी समझते हैं, टीम के साथ काम करना जानते हैं और लीडरशिप स्किल्स रखते हैं, वे इस रोल के लिए परफेक्ट हैं.

आईटी प्रोजेक्ट मैनेजर बनने के लिए कौन सी डिग्री जरूरी है?

कंप्यूटर साइंस, आईटी या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन जरूरी है. साथ में MBA या PMP सर्टिफिकेशन फायदा देता है.

क्या फ्रेशर्स आईटी प्रोजेक्ट मैनेजर बन सकते हैं?

शुरुआत में नहीं. पहले कुछ साल किसी आईटी कंपनी में डेवलपर या टीम लीड के तौर पर अनुभव लेना जरूरी है.

आईटी प्रोजेक्ट मैनेजर की औसतन सैलरी क्या होती है?

भारत में 6 से 10 लाख रुपये सालाना, और अनुभव बढ़ने पर 20 लाख रुपये या उससे ज्यादा तक मिल सकती है.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola