एयरोस्पेस इंजीनियर की बढ़ी डिमांड, IIT मद्रास ने शुरू किया 4 साल का ये डिग्री कोर्स

Published by : Smita Dey Updated At : 05 Jun 2026 2:22 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

IIT Madras Aerospace Engineering: IIT Madras से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (BS Degree) करने का सुनहरा मौका. यह कोर्स युवाओं को ग्लोबल लेवल के लिए तैयार करेगा. जानिए योग्यता, करियर स्कोप के बारे में.

विज्ञापन

IIT Madras Aerospace Engineering: अगर आप आसमान की ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं, स्पेस यानी अंतरिक्ष के रहस्यों को समझना चाहते हैं, या फिर रॉकेट, एयरक्राफ्ट और ड्रोन टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक, आईआईटी मद्रास (IIT Madras) युवाओं को एयरोस्पेस इंजीनियरिंग पढ़ने का एक शानदार मौका दे रहा है. संस्थान ने इसके लिए 4 साल का ‘बैचलर ऑफ साइंस’ (BS) डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है. आइए जानते हैं इस कोर्स से जुड़ी जानकारी के बारे में. 

एयरोस्पेस सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम 

IIT मद्रास (IIT Madras Aerospace Engineering) की यह पहल सिर्फ छात्रों के करियर के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इस कोर्स का उद्देश्य भारत को एयरोस्पेस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाना है. यहां से पढ़ने वाले छात्र मॉडर्न टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ेंगे, जिससे देश में ही बेहतरीन ड्रोन, सैटेलाइट और रॉकेट तैयार किए जा सकेंगे. यह कोर्स युवाओं को ग्लोबल लेवल के लिए तैयार करेगा.

4 साल के कोर्स में क्या-क्या सीखने को मिलेगा? इस 4 साल के डिग्री प्रोग्राम के दौरान स्टूडेंट्स को विमानों, रॉकेटों, उपग्रहों और ड्रोन के डिजाइन, उनको बनाने की तकनीक और उन्हें ऑपरेट करने के बारे में विस्तार से सिखाया जाएगा. इसके साथ ही मॉडर्न स्पेस मिशन की तैयारी कैसे होती है, इस पर भी खास ध्यान दिया जाएगा. इसमें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, लाइव प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप भी इस कोर्स का एक बहुत जरूरी हिस्सा होंगे ताकि छात्र काम को बारीकी से समझ सकें.

IIT Madras Aerospace Engineering: कौन ले सकता है एडमिशन? जानिए योग्यता 

अगर आप इस कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपका 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों के साथ पास होना जरूरी है. छात्रों को जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड की परीक्षा पास करनी होगी.

भविष्य की संभावनाएं और करियर स्कोप 

इस कोर्स को पूरा करने के बाद युवाओं के लिए नौकरी और रिसर्च के ढेरों रास्ते खुल जाएंगे. छात्र सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर्स में अपना शानदार करियर बना सकते हैं.

  • सरकारी क्षेत्र: इसरो (ISRO), डीआरडीओ (DRDO) और एचएएल (HAL) जैसे देश के सबसे बड़े और पॉपुलर इंस्टीट्यूट में काम करने का मौका मिल सकता है.
  • प्राइवेट और रिसर्च क्षेत्र: आजकल ड्रोन, सैटेलाइट और रॉकेट बनाने वाली कई निजी कंपनियां और स्टार्टअप्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जहां एयरोस्पेस इंजीनियर्स की भारी डिमांड है.

यह भी पढ़ें: IIT या NIT नहीं ये IIIT है बेस्ट! JoSAA काउंसलिंग से नहीं मिलता है एडमिशन 

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola