होटल मैनेजमेंट में लाखों की सैलरी, कम फीस में करें ये कोर्स
Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 Oct 2025 6:40 AM
Hotel Management Course स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Hotel Management Course: अगर आप लोगों से मिलना-जुलना पसंद करते हैं या आपको नई-नई जगहों पर काम करना अच्छा लगता है, तो होटल मैनेजमेंट आपके लिए एक बेहतरीन करियर हो सकता है. आज इस फील्ड में कम फीस में भी लाखों की सैलरी पाने का मौका है और इसका दायरा लगातार बढ़ रहा है.
Hotel Management Course: अगर आपने 12वीं पास कर ली है, तो होटल मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन लेना आसान है. देश के कई सरकारी और प्राइवेट कॉलेज इस कोर्स (Hotel Management Course) की सुविधा देते हैं. यहां आप डिग्री या डिप्लोमा दोनों में से किसी एक को चुन सकते हैं. कुछ कॉलेज प्रवेश परीक्षा के जरिए एडमिशन देते हैं, जबकि कई में डायरेक्ट एडमिशन भी मिलता है.
Hotel Management Course में क्या सिखाया जाता है?
होटल मैनेजमेंट (Hotel Management Course) में सिर्फ होटल चलाना नहीं, बल्कि पूरा मैनेजमेंट सिखाया जाता है. इस कोर्स में फूड एंड बेवरेज सर्विस, हाउसकीपिंग, अकाउंटिंग, किचन मैनेजमेंट, फ्रंट ऑफिस और मार्केटिंग जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं. इन स्किल्स की मदद से आप होटल्स के अलावा एयरलाइंस, क्रूज़ और इवेंट मैनेजमेंट में भी काम कर सकते हैं.
डिप्लोमा और ग्रेजुएशन कोर्स
अगर आप जल्दी से काम शुरू करना चाहते हैं, तो डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट सबसे अच्छा विकल्प है. यह 1 साल का कोर्स होता है और इसकी फीस 40,000 से 1 लाख रुपये तक होती है. वहीं, ग्रेजुएशन के स्तर पर BBA in Hotel Management कोर्स काफी लोकप्रिय है, जो देश के कई टॉप कॉलेजों में कराया जाता है.
MBA Hotel Management का बढ़ता स्कोप
पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए MBA in Hotel Management कोर्स काफी फायदेमंद है. होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के बढ़ते विस्तार के साथ इस फील्ड में करियर के मौके भी बढ़ रहे हैं. MBA करने के बाद आप होटल मैनेजर, ऑपरेशन हेड या इंटरनेशनल होटल्स में काम कर सकते हैं.
करियर ग्रोथ
शुरुआत में होटल मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स को 25,000 से 40,000 रुपये तक की सैलरी मिलती है. अनुभव बढ़ने के साथ यह 1 लाख रुपये प्रति माह या उससे ज्यादा तक पहुंच जाती है. इस कोर्स के बाद विदेशों में नौकरी करने के भी कई मौके मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: Google Microsoft में प्लेसमेंट देते हैं बिहार के ये कॉलेज, BTech CSE के लिए बेस्ट, देखें लिस्ट
होटल मैनेजमेंट के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है?
होटल मैनेजमेंट में दाखिला लेने के लिए आपको 12वीं पास होना जरूरी है. इसके बाद आप डिप्लोमा, बीएससी या बीबीए इन होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्स कर सकते हैं. आगे बढ़ने के लिए आप एमबीए इन होटल मैनेजमेंट भी कर सकते हैं.
होटल मैनेजमेंट की सैलरी कितनी होती है?
शुरुआत में होटल मैनेजमेंट प्रोफेशनल की सैलरी 25,000 से 40,000 रुपये प्रति माह होती है. अनुभव और स्किल बढ़ने पर यह 1 लाख रुपये या उससे ज्यादा तक जा सकती है. विदेशों में तो सैलरी इससे कई गुना ज्यादा होती है.
होटल मैनेजमेंट जॉब क्या होता है?
होटल मैनेजमेंट की नौकरी में होटल या रिसॉर्ट की पूरी व्यवस्था संभालनी होती है. इसमें ग्राहक सेवा, हाउसकीपिंग, फूड सर्विस, फ्रंट ऑफिस, मार्केटिंग और इवेंट मैनेजमेंट जैसी जिम्मेदारियां शामिल होती हैं. यह काम टीमवर्क और कम्युनिकेशन स्किल पर आधारित होता है.
12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स कितने साल का होता है?
12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा कोर्स 1 से 2 साल का होता है. वहीं, बीएससी या बीबीए इन होटल मैनेजमेंट जैसे ग्रेजुएशन कोर्स की अवधि 3 साल होती है. इसके बाद चाहें तो 2 साल का एमबीए इन होटल मैनेजमेंट भी कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










