कंप्यूटर चलाना जानते हैं? ये 5 सरकारी नौकरियां दिलाएंगी शानदार करियर

सांकेतिक फोटो (Freepik)
Government Jobs for Computer Operators: आज के दौर में कंप्यूटर सकिल होना मतलब आपके पास नौकरी के कई ऑप्शन होते हैं. चाहे आप 12वीं पास हो या ग्रेजुएट, अगर आपको कंप्यूटर चलाना आता है तो आप इन सरकारी नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
Government Jobs for Computer Operators: आज के समय में कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना बहुत जरूरी बन चुका है. अगर आपको कंप्यूटर चलाना आता है, जैसे टाइपिंग, MS Word, Excel या इंटरनेट यूज करना तो आपके लिए सरकारी नौकरी के कई अच्छे मौके हैं. खास बात ये है कि इनमें से कई नौकरियों के लिए बहुत ज्यादा पढ़ाई या कठिन परीक्षा की जरूरत नहीं होती. आइए जानते हैं ऐसी 5 सरकारी नौकरियों (Government Jobs for Computer Operators) के बारे में, जिनमें कंप्यूटर स्किल काम आती है.
डाटा एंट्री ऑपरेटर
अगर आपकी टाइपिंग स्पीड अच्छी है और कंप्यूटर पर काम करना आता है, तो ये नौकरी (Government Jobs for Computer Operators) आपके लिए एकदम सही है. डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम होता है इंफॉर्मेशन को कंप्यूटर में सही तरीके से भरना, जैसे फॉर्म, रिकॉर्ड या रिपोर्ट बनाना. SSC, रेलवे, बैंक और कई सरकारी विभागों में डाटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट के लिए वैकेंसी निकलती रहती है. डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए इसमें ज्यादा टेक्निकल नॉलेज की जरूरत नहीं होती, सिर्फ सही और तेज टाइपिंग जरूरी है.
लोअर डिवीजन क्लर्क
क्लर्क की नौकरी सरकारी ऑफिस में बहुत फेमस है. लोअर डिवीजन क्लर्क का काम फाइल संभालना, डेटा एंट्री करना, ऑफिस के छोटे-छोटे काम मैनेज करना होता है. इस पोस्ट के लिए 12वीं पास और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज होना चाहिए. इस नौकरी में जॉब सिक्योरिटीऔर अच्छा माहौल मिलता है.
कंप्यूटर ऑपरेटर
कई सरकारी ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर की जरूरत होती है, जो सिस्टम को संभाले और डेटा मैनेज करे. एक कंप्यूटर ऑपरेटर का काम सॉफ्टवेयर पर काम करना, रिपोर्ट बनाना, डेटा अपडेट करना है. नगर निगम, पंचायत ऑफिस, सरकारी स्कूल और हॉस्पिटल में कंप्यूटर ऑपरेटर पोस्ट में नौकरी मिलती है.
बैंकिंग सेक्टर
अगर आपको कंप्यूटर के साथ मैथ्स और अकाउंट्स की समझ है, तो बैंकिंग सेक्टर आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. IBPS और अलग-अलग बैंकों के एग्जाम के जरिए आप क्लर्क या बैंक असिस्टेंट पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. कस्टमर का डेटा संभालना, ट्रांजैक्शन एंट्री करना, अकाउंट से जुड़ा काम किया जाता है. इसमें सैलरी और ग्रोथ दोनों अच्छे होते हैं.
CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) ऑपरेटर
CSC यानी कॉमन सर्विस सेंटर गांव और छोटे शहरों में सरकारी सेवाएं देने का केंद्र होता है. इसमें कंप्यूटर का अच्छा नॉलेज होना चाहिए. CSC ऑपरेटर का काम ऑनलाइन फॉर्म भरना, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिल पेमेंट जैसी सर्विस देना होता है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 12वीं पास हैं? इन सरकारी विभाग में मिल सकती है शानदार नौकरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










