Education News: जेईई मेंस की परीक्षा से लेकर सीयूईटी तक, पढ़े एजुकेशन की 5 बड़ी खबरें

Author Neha singh
Updated:
विज्ञापन
top 5 weekly education news

Education News: शिक्षा और वैकेंसी से जुड़ी 5 बड़ी साप्ताहिक खबरों के बारे में जानते हैं. इसमें जेईई अप्रैल सत्र की परीक्षा, शिक्षक सक्षमता परीक्षा, सीयूईटी यूजी 2024, यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा और बैंक ऑफ इंडिया रिक्रूटमेंट की चर्चा करेंगे.

विज्ञापन

Education News: जेईई अप्रैल सत्र की परीक्षा 4 अप्रैल से देशभर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा ली जा रही है. इसके लिए एनटीए द्वारा सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया गया है. इसके बाद 1 या 2 अप्रैल को परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए हॉल टिकट जारी किया जाएगा. यह परीक्षा 15 अप्रैल तक चलेगी. जेईई की परीक्षा हर साल 2 सत्र में छात्रों के लिए ली जाती है. इस परीक्षा से देश से आईआईटी, एनआईटी में इंजीनियरिंग में प्रवेश मिलता है. बिहार बोर्ड द्वारा बिहार सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है.ऑफिशियल जानकारी के अनुसार परीक्षा का पासिंग प्रतिशत 93.39 रहा है. यूपीएससी ने 28 मार्च को इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा (ईएसई 2024) के परिणाम जारी किए. जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा दी थी, वो आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं. सीयूईटी यूजी 2024 के लिए आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च रखी गई है. पहले एनटीए द्वारा अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 मार्च थी जिसे बढ़ाकर 31 मार्च किया गया. क ऑफ इंडिया ने ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार बीओआई की आधिकारिक वेबसाइट Bankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Also Read: CUET UG 2024: 31 मार्च तक आवेदन के लिए आखिरी मौका, फटाफट ऐसे करें अप्लाई

Also Read: JEE Mains 2024: अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola