CUET UG 2024: 31 मार्च तक आवेदन के लिए आखिरी मौका, फटाफट ऐसे करें अप्लाई

Author Neha singh
Updated:
विज्ञापन
cuet ug apply

NTA CUET UG Registration 2024

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के लिए छात्र 31 मार्च तक ही अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर आप अप्लाई कर सकते हैं. सीयूईटी की परीक्षा हाईब्रिड मोड में होगी.

विज्ञापन

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी 2024 के लिए आवेदन करने के लिए अब दो ही दिन शेष बचे हैं. सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च रखी गई है. पहले एनटीए द्वारा अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 मार्च थी जिसे बढ़ाकर 31 मार्च किया गया. सीयूईटी यूजी की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए ली जाती है. 31 मार्च की रात 9 बजकर 50 मिनट तक ही छात्र अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद परीक्षा की फाइनल तारीखों की घोषणा की जाएगी.

CUET UG 2024: ऐसे करें अप्लाई

  • एनटीए सीयूइटी की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in, exams.nta.ac.in/CUETUG/ पर जाएं.
  • रजिस्टर टैब पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें.
  • करेंट पता और मोबाइल नंबर डालें.
  • परमानेंट एड्रेस भरें.
  • अपने आवेदन के लिए एक यूनिक पासवर्ड दर्ज करें.
  • पासवर्ड दर्ज करें.
  • बांकि डिटेल्स भरें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करें.
  • एक फोटो कॉपी संभाल कर रखें और लॉगिन क्रेडेंशियल कहीं नोट कर लें.

CUET UG 2024: 13 भाषा में परीक्षा

यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी.नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने फैशन स्टडीज और टूरिज्म, ये दो नए कोर्सेज इस साल से सीयूईटी में शामिल किए गए है. छात्रों को बस 6 विषय चुनने का ऑप्शन दिया गया है. एनटीए ने परीक्षा के लिए आवेदन लेना 27 फरवरी से शुरू किया था. छात्र अपने आवेदन में अधिक विषय जोड़ सकते हैं लेकिन उन्हें इसके लिए एक्सट्रा पेमेंट करना होगा. इस पर आवेदन करने के लिए छात्र www.nta.ac.in, exams.nta.ac.in/CUETUG/ पर अप्लाई कर सकते हैं.

CUET UG 2024: हाईब्रिड मोड में परीक्षा

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूइटी) यूजी इस बार हाईब्रिड मोड में होगा. इसका फैसला पहले ही कर दिया गया है. किन-किन विषयों में ऑफलाइन परीक्षा होगी और कौन से विषय कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के दायरे में आयेंगे, इसका फैसला स्टूडेंट्स के द्वारा किये गये आवेदनों पर निर्भर करेगा.

Also Read: NEET UG 2024: 5 मई को नीट यूटी की परीक्षा, इस साल बढ़ी 6000 सीटें; बिहार से आए 1 लाख 40 हजार आवेदन

Also Read: JEE Mains 2024: अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola