GATE के बाद पैसा ही पैसा! इन 7 सेक्टर में बनाएं करियर

स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
Career Options After GATE 2026: अगर आपको गेट करने के बाद नौकरी नहीं करनी तो रिसर्च सेक्टर में जा सकते हैं. नौकरी करने वालों के लिए भी कई सारे ऑप्शन हैं.
Career Options After GATE 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) का रिजल्ट जारी हो चुका है और इसके साथ ही स्टूडेंट्स के लिए कई नए करियर ऑप्शन खुल गए हैं. GATE स्कोर सिर्फ एक एग्जाम रिजल्ट नहीं, बल्कि हायर एजुकेशन और जॉब दोनों के लिए बड़ा मौका है. इसके जरिए आप IIT, NIT जैसे टॉप संस्थानों में M.Tech कर सकते हैं, साथ ही PSU और सरकारी सेक्टर में नौकरी भी पा सकते हैं. इसके अलावा रिसर्च, विदेश में पढ़ाई, डेटा साइंस और AI जैसे फील्ड में भी एंट्री मिल सकती है. सही प्लानिंग से GATE आपके करियर को नई दिशा दे सकता है.
IIT, NIT से MTech/MS
सबसे कॉमन ऑप्शन है IIT, NIT और IISc जैसे टॉप कॉलेज से M.Tech या MS करना. यहां से पढ़ाई करने पर आपको डीप टेक्निकल नॉलेज मिलती है और प्लेसमेंट भी काफी हाई पैकेज वाली होती है (20-50 LPA तक).
रिसर्च और डेवलेपमेंट और साइंटिस्ट बनने का मौका
अगर आपको कुछ नया करने का शौक है, तो BARC, ISRO और DRDO जैसे संस्थानों में साइंटिस्ट बनने का मौका मिलता है. ये संस्थान GATE स्कोर के बेस पर इंटरव्यू या अपनी परीक्षा के जरिए सेलेक्शन करते हैं.
विदेश में पढ़ाई का मौका
बहुत कम लोग जानते हैं कि GATE स्कोर विदेशों में भी काम आता है. NUS, NTU (सिंगापुर) और जर्मनी की कई यूनिवर्सिटीज GATE स्कोर पर एडमिशन देती हैं.
मैनेजमेंट फील्ड में एंट्री
अगर आप टेक के साथ मैनेजमेंट भी सीखना चाहते हैं, तो IIMs का FPM प्रोग्राम अच्छा ऑप्शन है. इससे कॉरपोरेट सेक्टर में हाई-लेवल जॉब्स के रास्ते खुलते हैं.
Data Science और AI
आज के टाइम में Data Science और AI सबसे ट्रेंडिंग फील्ड हैं. GATE के जरिए इन कोर्सेज में एडमिशन लेकर आप Google, Amazon जैसी कंपनियों में हाई पैकेज जॉब पा सकते हैं.
गवर्नमेंट एडवाइजर रोल
नीति आयोग जैसे सरकारी थिंक-टैंक भी अब टेक्निकल एक्सपर्ट्स को हायर करते हैं. GATE क्वालीफाइड स्टूडेंट्स यहां सलाहकार बनकर देश के डेवलपमेंट में योगदान दे सकते हैं.
स्टार्टअप और खुद का काम
अगर आपके पास कोई आइडिया है, तो GATE के बाद स्टार्टअप शुरू करना भी शानदार ऑप्शन है. सरकार भी फंडिंग और सपोर्ट देती है.
यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली में इंटर्नशिप का मौका, जानें इसके 6 बड़े फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










