CSE की रेस छोड़ो! ये है BTech की फ्यूचर रेडी ब्रांच, जानिए क्यों

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)
BTech Robotics and AI: आज के समय में करियर सिलेक्ट सिर्फ ट्रेंड को देखकर नहीं, बल्कि फ्यूचर की जरूरतों को समझना ज्यादा इम्पॉर्टेंट है. बीटेक रोबोटिक्स एंड AI एक ऐसा कोर्स है, जो आने वाले टाइम की टेक्नोलॉजी के लिए आपको तैयार करता है.
BTech Robotics and AI: आज के समय में ज्यादातर स्टूडेंट्स सिर्फ CSE (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) की ओर भाग रहे हैं. लेकिन तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब सिर्फ कोडिंग ही नहीं, बल्कि Robotics और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दौर शुरू हो चुका है. आने वाले समय में वही स्टूडेंट्स आगे होंगे जो मशीनों को समझेंगे, ऑटोमेशन बनाएंगे और स्मार्ट सिस्टम डेवलप करेंगे. ऐसे में BTech रोबोटिक्स एंड AI एक ऐसा कोर्स बनकर उभर रहा है, जो आपको फ्यूचर के लिए पूरी तरह तैयार करता है. आइए जानते हैं कि BTech Robotics and AI क्या है.
क्या है BTech Robotics and AI?
बीटेक रोबोटिक्स एंड AI एक इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स है, जिसमें आपको कई फील्ड्स का कॉम्बिनेशन पढ़ाया जाता है, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स डिजाइन, ऑटोमेशन सिस्टम, Sensors और Embedded Systems. इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य है ऐसी मशीनें और सिस्टम बनाना जो इंसानों की तरह सोच सकें और काम कर सकें.
यह क्यों है फ्यूचर रेडी ब्रांच?
- हाई डिमांड स्किल्स
- अच्छी सैलरी पैकेज
- इनोवेशन का मौका
- ग्लोबल करियर ऑप्शन
करियर ऑप्शन
बीटेक रोबोटिक्स एंड AI करने के बाद आप AI इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, रिसर्च साइंटिस्ट, रोबोटिक्स इंजीनियर और ऑटोमेशन इंजीनियर जैसे फील्ड्स में काम कर सकते हैं. अगर आपको टेक्नोलॉजी में इंटरेस्ट है या फिर मशीन और रोबोटिक्स पसंद है, तो ये कोर्स आपके लिए सही होगा.
क्यों छोड़नी चाहिए सिर्फ CSE की रेस?
CSE में बढ़ता कॉम्पटीशन: हर साल लाखों स्टूडेंट्स CSE चुन रहे हैं, जिससे जॉब मार्केट में कॉम्पटीशन बहुत बढ़ गया है.
स्पेशलाइजेशन की कमी: CSE एक ब्रॉड फील्ड है, लेकिन Robotics & AI आपको एक स्पेशल स्किल सेट देता है, जो ज्यादा डिमांड में है.
ऑटोमेशन का बढ़ता ट्रेंड: आज हर इंडस्ट्री में ऑटोमेशन की जरूरत है जैसे फैक्ट्री, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर और डिफेंस. हर जगह AI और रोबोट्स का यूज बढ़ रहा है.
टॉप कॉलेज
BTech Robotics and AI के लिए टॉप कॉलेज के नाम नीचे दिए गए हैं-
- IIT दिल्ली
- IIT कानपुर
- VIT वेल्लोर
- IIT गुवाहाटी
- IIIT बैंगलोर
यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद क्या करें? बोर्ड एग्जाम के बाद खुलते हैं ये टॉप करियर ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




