कोडिंग पसंद है या नंबर्स? जानें कौन सी फील्ड दिलाएगी आपको लाखों का पैकेज

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)
BTech CS vs Data Science: आज के समय में बीटेक CS और डेटा साइंस दोनों ही काफी डिमांड में हैं. ऐसे में जानें इन दोनों कोर्स में अंतर क्या है. साथ ही जानिए दोनों ब्रांच में करियर ऑप्शन (Career Options) और सैलरी का फर्क कितना है.
BTech CS vs Data Science: आज के समय में टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और इसके साथ ही नए-नए करियर ऑप्शन भी सामने आ रहे हैं. ऐसे में स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है बीटेक कंप्यूटर साइंस (CS) लें या फिर डेटा साइंस. दोनों ही फील्ड काफी पॉपुलर हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि बीटेक के इन दोनों कोर्स (BTech CS vs Data Science) में करियर स्कोप और ग्रोथ में क्या अंतर है.
बीटेक कंप्यूटर साइंस क्या है?
BTech CS एक ऐसा कोर्स है जिसमें आपको कंप्यूटर की बेसिक से लेकर एडवांस तक की इंफॉर्मेशन दी जाती है. इसमें प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटाबेस, नेटवर्किंग और AI जैसे सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं. इस कोर्स का मेन फोकस होता है सॉफ्टवेयर बनाना और सिस्टम को समझना. अगर आपको कोडिंग, ऐप बनाना या वेबसाइट डेवलप करना पसंद है, तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
डेटा साइंस क्या है?
डेटा साइंस एक मॉडर्न और तेजी से बढ़ता हुआ फील्ड है. इसमें बड़े-बड़े डेटा को एनालाइज करके उससे उपयोगी जानकारी निकाली जाती है. इसमें आपको स्टेटिस्टिक्स, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस, Python और AI जैसे टॉपिक्स सिखाए जाते हैं.
BTech CS vs Data Science: दोनों कोर्स में क्या फर्क है?
| फीचर | BTech Computer Science | BTech Data Science |
| फोकस | सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और नेटवर्किंग | डेटा एनालिसिस और प्रेडिक्शन |
| जरूरी स्किल्स | कोडिंग, लॉजिक और सिस्टम डिजाइन | मैथ, स्टेटिस्टिक्स और डेटा टूल्स |
| मुख्य विषय | OS, DBMS, कोडिंग, नेटवर्किंग | AI, मशीन लर्निंग, Big Data |
| नेचर | यह एक जनरल डिग्री है | यह एक स्पेशलाइज्ड डिग्री है |
किस कोर्स में ज्यादा स्कोप है?
आज के समय में दोनों ही फील्ड (BTech CS vs Data Science) में शानदार स्कोप है. बीटेक CS एक हमेशा जॉब के मौके मिलते रहते हैं. वहीं डेटा साइंस फ्यूचर का फील्ड माना जा रहा है, क्योंकि हर कंपनी डेटा का यूज कर रही है.
सैलरी और ग्रोथ
BTech CS करने के बाद फ्रेशर की शुरुआती सैलरी 3 से 8 लाख प्रतिवर्ष हो सकती है और कुछ साल के एक्सपिरियंस के साथ बढ़ती जाती है. डेटा साइंस कोर्स करने के बाद फ्रेशर्स की शुरुआती सैलरी आमतौर पर 6 लाख से 12 लाख प्रति वर्ष के बीच होती है. दोनों ही फील्ड में स्किल्स के आधार पर ग्रोथ होती है.
यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद मैनेजमेंट में करियर बनाने का स्मार्ट रास्ता, जानें BBM कोर्स क्या है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




