साइंस और जासूसी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, BSc Forensic Investigation से बनाएं क्राइम सॉल्विंग में करियर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 Sep 2025 12:20 PM
BSc Forensic Investigation में करियर (सांकेतिक फोटो)
BSc Forensic Investigation: 12वीं के बाद BSc in Forensic Investigation एक 3 साल का कोर्स है जिसमें अपराधों की जांच और सबूतों को पहचानना सिखाया जाता है. इसमें छात्र क्राइम सीन की जांच, फिंगरप्रिंट, डीएनए, लिखावट और नकली डॉक्यूमेंट पहचानने के तरीके सीखते हैं. साथ ही साइबर क्राइम और फॉरेंसिक साइंस से जुड़ी पढ़ाई भी होती है. यह कोर्स उन छात्रों के लिए अच्छा है जो अपराध जांच के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं.
BSc Forensic Investigation: 12वीं के बाद बीएससी इन फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन एक तीन साल का कोर्स है जिसमें अपराधों की इन्वेस्टीगेट करना और सबूतों को समझना सिखाया जाता है. इसमें छात्र सीखते हैं कि क्राइम सीन पर कैसे जांच करनी है, फिंगरप्रिंट, डीएनए, लिखावट और नकली कागज की पहचान कैसे करनी है साथ ही साइबर क्राइम और फॉरेंसिक साइंस से जुड़े तरीके भी पढ़ाए जाते हैं. यह कोर्स उन छात्रों के लिए अच्छा है जो अपराध जांच और जांच विज्ञान में आगे बढ़ना चाहते हैं.
BSc Forensic Investigation Eligibility: कौन कर सकता है ये कोर्स?
BSc Forensic Investigation करने के लिए आपको 12th पास होना जरूरी है. इसमें आपका साइंस स्ट्रीम होना चाहिए, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी या मैथ्स जैसे सब्जेक्ट हों. ज्यादातर कॉलेज में कम से कम 50-60% अंक की ज़रूरत होती है. हांलाकि, अलग-अलग कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस अलग-अलग हो सकती है. कुछ कॉलेज के अपने एंट्रेंस एग्जाम होते हैं.
Entrance Exam: कैसे लें एडमिशन?
- CUET UG
- LPUNEST
- KIITEE
- SUAT
- Jain Entrance Test
- Christ University Entrance Test
BSc Forensic Investigation के लिए टॉप कॉलेज
| कॉलेज का नाम | स्थान (सिटी, स्टेट) |
|---|---|
| Institute of Forensic Science | मुंबई, महाराष्ट्र |
| Bundelkhand University | झांसी, उत्तर प्रदेश |
| SAGE University | इंदौर, मध्य प्रदेश |
| Parul University | वडोदरा, गुजरात |
| Amity University | नोएडा, उत्तर प्रदेश |
| Lovely Professional University (LPU) | जालंधर, पंजाब |
| University of Mumbai | मुंबई, महाराष्ट्र |
| Sharda University | नोएडा, उत्तर प्रदेश |
| Dr. Harisingh Gour University | सागर, मध्य प्रदेश |
| Osmania University | हैदराबाद, तेलंगाना |
इन फील्ड में बनाएं करियर
BSc Forensic Investigation करने के बाद आप Forensic Scientist, Crime Scene Investigator, Digital Forensics Expert, DNA Analyst, Toxicologist, Forensic Engineer, Teacher या Private Investigator जैसे काम कर सकते है. यह डिग्री आपको सरकारी एजेंसियों (जैसे CBI, Intelligence Bureau), पुलिस विभाग, प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसियों, हॉस्पिटल्स, बैंक्स और लॉ फर्म्स में भी काम करने का मौका देती है.
कितनी होगी सैलरी?
BSc Forensic Investigation करने के बाद शुरुआती सैलरी आमतौर पर 3 लाख से 5 लाख सालाना होती है यानी महीने के लगभग 25,000- 40,000 रुपये कमा सकते हैं. अनुभव और स्किल बढ़ने पर सैलरी 8 लाख या उससे ज्यादा भी हो सकती है. इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में नौकरी मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: 10वीं के बाद साइंस, कॉमर्स या Arts में क्या है बेहतर? सेलेक्ट करते समय इन बातों का रखें ध्यान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










