BPSC TRE 3.0 Answer Key: बीपीएसई टीआरई शिक्षक बहाली परीक्षा का आंसर की होने वाला है जारी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Aug 2024 1:00 PM
BPSC TRE 3.0 Answer Key की जल्द होगी घोषणा
BPSC TRE 3.0 Answer Key: बीपीएससी टीआरई 3.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा का आंसर की जल्द ही जारी कि जा सकती है. ऐसे में आप ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें.
BPSC TRE 3.0 Answer Key: बीपीएससी टीआरई 3.0 शिक्षक भर्ती आंसर की 2024 जल्द जारी की जा सकती है. आपको बता दें बीते दिनों बोर्ड द्वारा ओएमआर शीट जारी की गई थी. बीपीएससी टीआरई 3.0 शिक्षक बहाली के उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें, जल्द ही आंसर की bpsc.bih.nic.in पर जारी की जाएगी.
BPSC TRE 3.0 जानें बीपीएससी के द्वारा नियुक्त हुए शिक्षकों की क्या होगी सैलरी
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे बीपीएससी टीआरई 3.0 शिक्षक आंसर की ?
उम्मीदवारों को BPSC शिक्षक 3.0 आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए कोई लॉगिन विवरण प्रदान करने की आवश्यकता नहीं होगी. नीचे दिए गए चरणों का स्टेप्स करें.
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं.
होम पर “महत्वपूर्ण सूचना, बिहार के शिक्षा विभाग और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तहत स्कूल शिक्षक लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी (विज्ञापन संख्या 22/2024)” खोजें और उस पर क्लिक करें.
पोस्ट-वार BPSC शिक्षक पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देता है.
बिहार शिक्षक टीआरई (TRE) 3.0 आंसर की 2024 की मदद से अपने उत्तर को क्रॉस-चेक करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की पीडीएफ को सहेजें और डाउनलोड करें.
कब आयोजित हुई थी बीपीएससी टीआरई 3.0 शिक्षक परीक्षा ?
शिक्षक भर्ती परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई 2024 के बीच आयोजित की गई थी. भर्ती प्राथमिक, मध्य विद्यालय, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण पदों के लिए की जा रही है. परिणाम की घोषणा के साथ ही अभ्यर्थी कट-ऑफ अंक जारी होने का भी अनुमान लगा सकते हैं. प्रत्येक पद के लिए कट-ऑफ अंक अलग-अलग जारी किए जाएंगे. अधिक जानकारी के अनुसार इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.
बीपीएससी टीआरई 3.0 शिक्षक भर्ती परिणामों की घोषणा जल्द
परिणामों की घोषणा के बाद, चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. परिणाम जारी होने के चार सप्ताह के भीतर परिणाम की घोषणा होने की उम्मीद है. उन्हें पात्रता और योग्यता की पुष्टि के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










