घर और बच्चे संभालने के साथ बनाएं Career, महिलाओं के लिए 7 बेहतरीन Job ऑप्शन 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Sep 2025 6:19 PM

विज्ञापन

हाउस वाइफ के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन

Best Jobs For Housewives: अगर आपको खाना बनाने का शौक है तो इसे करियर में बदल सकती हैं. ठीक इसी तरह लिखने का शौक है तो राइटर बन सकती हैं. दिलचस्प बात ये है कि ये सभी काम आप घर बैठे कर सकती हैं. आज हम आपको हाउस वाइफ के लिए 7 करियर ऑप्शन बताएंगे.

विज्ञापन

Best Jobs For Housewives: अक्सर महिलाओं के सामने यह समस्या आती है कि घर और परिवार की जिम्मेदारियों के कारण वे अपने करियर और गोल्स को भूल जाती हैं. 9 से 5 की ऑफिस ड्यूटी निभाना सभी के लिए संभव नहीं होता. ऐसे में कई महिलाएं निराशा महसूस करती हैं. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है, बदलते समय के साथ होममेकर्स के लिए भी कई सारे करियर ऑप्शन हैं. घर बैठकर भी कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो न सिर्फ आपके आय का साधन बन सकते हैं बल्कि आपको आत्मनिर्भर भी बनाएंगे. 

Best Jobs For Housewives: कुकिंग करियर

अगर आपको खाना बनाने का शौक है तो इसे करियर में बदल सकती हैं. होम-बेस्ड फूड डिलीवरी सर्विस शुरू करना, यूट्यूब पर कुकिंग चैनल चलाना या ऑनलाइन कुकिंग क्लास लेना अच्छे विकल्प हैं. घर के किचन से ही यह करियर बड़ी कमाई का जरिया बन सकता है.

Best Jobs For Housewives: फ्रीलांसिंग राइटिंग

आज डिजिटल दुनिया में कंटेंट की भारी डिमांड है. महिलाएं फ्रीलांस कंटेंट राइटर, ब्लॉगर या कॉपीराइटर के तौर पर काम कर सकती हैं. इसके लिए केवल लैपटॉप और इंटरनेट की जरूरत होती है. फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म्स पर हजारों ऐसे मौके उपलब्ध रहते हैं.

Best Jobs For Housewives: हॉबी क्लासेज 

अगर आपके पास कोई खास कला या शौक है, जैसे पेंटिंग, म्यूजिक, डांस या हैंडीक्राफ्ट, तो उसे बच्चों और युवाओं को सिखाकर पैसा कमा सकती हैं. इससे आपका टैलेंट भी निखरेगा और दूसरों को सीखने का मौका मिलेगा.

मेकअप एंड ब्यूटी

ब्यूटी और मेकअप का शौक रखने वाली महिलाएं घर पर ही सैलून सर्विस शुरू कर सकती हैं या फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट बन सकती हैं. खासकर शादी और पार्टियों के सीजन में यह काम अच्छा चल सकता है.

Best Jobs For Housewives: ट्यूशन

घर से बच्चों को पढ़ाना हमेशा से महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प रहा है. आजकल ऑनलाइन ट्यूशन प्लेटफॉर्म भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इससे आप अपनी विषय-वस्तु की समझ के अनुसार बच्चों को पढ़ाकर कमाई कर सकती हैं.

Best Jobs For Housewives: ऑनलाइन सर्वे जॉब

कई कंपनियां मार्केट रिसर्च के लिए ऑनलाइन सर्वे करवाती हैं. ऐसे सर्वे पूरा करने पर महिलाओं को पेमेंट मिलता है. यह आसान और फ्लेक्सिबल तरीका है, जिसे खाली समय में किया जा सकता है.

Best Jobs For Housewives: क्राफ्ट आइटम सेलिंग 

अगर आपको हैंडीक्राफ्ट या आर्टवर्क बनाने का शौक है तो उसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Etsy, Amazon या सोशल मीडिया के जरिए बेच सकती हैं. यह न केवल आय का जरिया बनेगा बल्कि आपके हुनर को पहचान भी दिलाएगा.

यह भी पढ़ें- जर्मन और जापानी भाषा सीखे, JMI ने शुरू किया ये नया कोर्स

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola