Best Course 2025: भीड़ का हिस्सा नहीं, 12वीं के बाद करें ये ऑफबीट कोर्स, कमाई लाखों में
Best Course 2025 after 12th
Best Course 2025 after 12th: जॉब मार्केट में अब डिग्री या डिप्लोमा के अलावा स्किल की बहुत डिमांड है. ऐसे में छात्रों को रेगुलर कोर्स से ज्यादा स्किल डेवलप करने पर फोकस करना चाहिए. इस कड़ी में यहां कुछ टॉप ऑफबीट कोर्स के बारे में बताया गया है. इन कोर्स को करके आप मोटी सैलरी वाली जॉब आसानी से पा सकते हैं.
Best Course 2025 after 12th: हाल ही में CBSE, ICSE समेत कई राज्यों में 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हुआ है. कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आमतौर पर 12वीं के बाद छात्र आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स जैसी स्ट्रीम में से किसी एक का चयन करते हैं. इसके बाद वे इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैंकिंग या सरकारी नौकरी के लिए SSC, JEE, NEET, CLAT और CUET जैसी परीक्षाओं की तैयारी में लग जाते हैं. यहां आप 12वीं के बाद कुछ बेस्ट ऑफबीट कोर्स के बारे में देख सकते हैं.
What is Off Beat Course: क्या है ऑफबीट कोर्स?
हर साल लाखों छात्र इन प्रतियोगी परीक्षाओं में फॉर्म भरते हैं. इनमें से केवल कुछ ही चुनिंदा छात्रों को मनचाहा कॉलेज और कोर्स मिल पाता है. कई बार कम रैंक और अधिक फीस की वजह से छात्र बड़े कॉलेज में एडमिशन नहीं ले पाते हैं और किसी तरह ग्रेजुएशन करने लगते हैं. ऐसे छात्रों के लिए कुछ ऑफबीट कोर्स बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं जो कम समय और लागत में अच्छा करियर और कमाई का अवसर देते हैं.
Best Course 2025 after 12th: बनें ग्राफिक डिजाइनर
अगर आप क्रिएटिव सोच रखते हैं और डिजाइन में रुचि है, तो ग्राफिक डिजाइनिंग या एनिमेशन का कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह कोर्स आपको प्राइवेट सेक्टर में शानदार जॉब दिला सकता है. कई टॉप यूनिवर्सिटी जैसे वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ये कोर्स कम फीस में उपलब्ध हैं. इसके बाद आप विज्ञापन, फिल्म, वेब डिजाइनिंग, और डिजिटल मीडिया में करियर बना सकते हैं.
गेमिंग इंडस्ट्री में करियर
गेमिंग इंडस्ट्री आज तेजी से बढ़ रही है. 12वीं के बाद आप गेम डिजाइनिंग कोर्स में दाखिला लेकर लीड डिजाइनर, कंटेंट डिजाइनर, सिस्टम डिजाइनर या सॉफ्टवेयर डेवलपर बन सकते हैं. इस फील्ड में मल्टीनेशनल कंपनियां हाई सैलरी पैकेज देती हैं. बेंगलुरू स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) जैसे संस्थान गेम डिजाइनिंग कोर्स कराते हैं, जो आपके करियर को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं.
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर
अगर आप जल्द नौकरी चाहते हैं और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रुचि है, तो होटल मैनेजमेंट एक बढ़िया विकल्प है. देशभर में कई इंस्टीट्यूट हैं जो इस कोर्स को ऑफर करते हैं. इस कोर्स के बाद आप होटल इंडस्ट्री, ट्रैवल एंड टूरिज्म, एयरलाइंस और क्रूज जैसी जगहों पर काम कर सकते हैं.
डिजिटल मार्केटिंग
डिजिटल दुनिया के बढ़ते विस्तार के साथ डिजिटल मार्केटिंग का स्कोप भी तेजी से बढ़ा है. सोशल मीडिया, वीडियो, ईमेल, कंटेंट और SEO मार्केटिंग में करियर बनाने का बेहतरीन मौका है. डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करके आप फ्रीलांसिंग से लेकर बड़ी कंपनियों में जॉब तक कर सकते हैं. आज कई प्रतिष्ठित संस्थानों में यह कोर्स सर्टिफिकेट और डिप्लोमा दोनों स्तर पर कराया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










