क्यों है न्यूजीलैंड एग्रीकल्चर की पढ़ाई के लिए फेमस, जानें टॉप यूनिवर्सिटीज

Published by :Smita Dey
Published at :18 Apr 2026 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
Agriculture in New Zealand

कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Official Website)

Agriculture in New Zealand: न्यूजीलैंड एग्रीकल्चर की पढ़ाई के लिए एक काफी पॉपुलर है. यहां आपको थ्योरी के साथ-साथ रियल एक्सपिरियंस भी मिलता है. जानें न्यूजीलैंड के टॉप यूनिवर्सिटीज के बारे में.

विज्ञापन

Agriculture in New Zealand: न्यूजीलैंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ अपनी वर्ल्ड-क्लास खेती और डेयरी फार्मिंग के लिए पूरी दुनिया में फेमस है. अगर आप एग्रीकल्चर को मॉडर्न तरीके से सीखना चाहते हैं, तो न्यूजीलैंड एक बेहतरीन ऑप्शन है. यहां की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि खेत, रिसर्च और नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी होती है.

न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटीज दुनिया भर में एग्रीकल्चर और डेयरी साइंस के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में अगर आप विदेश में एग्रीकल्चर की पढ़ाई का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि यहां के टॉप कॉलेज (Agriculture in New Zealand) कौन-कौन से हैं. 

क्यों खास है न्यूजीलैंड में एग्रीकल्चर की पढ़ाई

न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था काफी हद तक एग्रीकल्चर और डेयरी इंडस्ट्री पर टिकी हुई है. यहां की यूनिवर्सिटीज छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज देती हैं, जैसे क्रॉप प्रोडक्शन, पशुपालन, मिट्टी की जांच, और फूड टेक्नोलॉजी. यहां पढ़ाई के दौरान आपको इंटर्नशिप और इंडस्ट्री एक्सपोजर भी मिलता है, जिससे नौकरी मिलने के चांस बढ़ जाते हैं. 

Agriculture in New Zealand: न्यूजीलैंड के टॉप यूनिवर्सिटी

Lincoln University

लिंकन यूनिवर्सिटी (Agriculture in New Zealand) को न्यूजीलैंड की सबसे फेमस एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी माना जाता है. यहां एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर और एग्रीबिजनेस जैसे कई कोर्स मिलते हैं. यूनिवर्सिटी का फोकस रिसर्च और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर होता है. स्टूडेंट्स को असली फार्म में काम करने का मौका मिलता हैअगर आप पूरी तरह खेती और उससे जुड़े बिजनेस को समझना चाहते हैं, तो यह यूनिवर्सिटी टॉप चॉइस है. 

Massey University

मैसी यूनिवर्सिटी भी एग्रीकल्चर और Agriculture और वेटरनरी साइंस के लिए काफी फेमस है. यहां डेयरी फार्मिंग, एनिमल साइंस और फूड टेक्नोलॉजी में अच्छे कोर्स मिलते हैं. यूनिवर्सिटी के पास अपने रिसर्च फार्म और लैब्स हैं. यहां से पढ़ाई करने के बाद आप Dairy Industry या Food Sector में आसानी से करियर बना सकते हैं. 

University of Otago

ओटागो यूनिवर्सिटी में भी एग्रीकल्चर से जुड़े रिसर्च प्रोग्राम भी उपलब्ध हैं. Environmental Science और Soil Science में अच्छी पढ़ाई कराई जाती है. रिसर्च बेस्ड स्टडी के लिए यह यूनिवर्सिटी एक बेहतरीन ऑप्शन है. इंटरनेशनल लेवल की लैब सुविधाएं दी जाती है. अगर आपका इंटरेस्ट रिसर्च में है, तो यह यूनिवर्सिटी आपके लिए सही हो सकती है. 

University of Waikato

यूनिवर्सिटी ऑफ वाइकाटो भी एग्रीकल्चर और एनवायरनमेंटल स्टडीज के लिए जाना जाता है. यहां नई टेक्नोलॉजी जैसे GIS और डेटा एनालिसिस का यूज होता है. सस्टेनेबल एग्रीकल्चर पर खास फोकस दिया जाता है. यहां पढ़कर आप स्मार्ट फार्मिंग और मॉडर्न खेती सीख सकते हैं. 

करियर के मौके

न्यूजीलैंड से एग्रीकल्चर (Agriculture in New Zealand) की पढ़ाई करने के बाद आपके पास कई करियर ऑप्शन खुल जाते हैं. साथ ही यहां की डिग्री इंटरनेशनल लेवल पर मान्य होती है, जिससे आप दूसरे देशों में भी काम कर सकते हैं. 

  • फार्म मैनेजर 
  • एग्रीबिजनेस एक्सपर्ट 
  • फूड टेक्नोलॉजिस्ट 
  • रिसर्च साइंटिस्ट 
  • डेयरी कंसल्टेंट 

यह भी पढ़ें: सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग की बढ़ रही डिमांड, जानें करियर स्कोप

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola