Board Exam Toppers Prize: उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम टॉपर को गजब का इनाम, बनेंगे एक दिन के DM और SP
Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Jun 2025 3:14 PM
Board Exam Toppers Prize
Board Exam Toppers Prize: बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के लिए अनोखे इनाम की घोषणा की गई है. उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम में मेधावियों के राज्य के प्रशासनिक सेवा का अनुभव करने का मौका मिलेगा. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मधावी छात्रों के लिए यह घोषणा की है.
Board Exam Toppers Prize: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की तरक्की और नवाचार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को शानदार इनाम की घोषणा की गई है. यह पहल न केवल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि जनसहभागिता के माध्यम से राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को भी मजबूत करेगी.
Board Exam Toppers Prize: छात्रों को मिलेगा प्रशासनिक अनुभव
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिया है कि उत्तराखंड के हर जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के मेधावी टॉपर्स को एक दिन के लिए सांकेतिक जिला मजिस्ट्रेट (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया जाएगा. इस कदम का उद्देश्य छात्रों को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव देना है ताकि वे भविष्य में उच्च लक्ष्य तय कर सकें और आत्मविश्वास से भरे नागरिक बन सकें.
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुए दो महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी टॉपर्स को एक दिन के लिए सांकेतिक जिला मजिस्ट्रेट (DM)…
— CM Office Uttarakhand (@ukcmo) June 16, 2025
यह योजना केवल पुरस्कार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका गहरा प्रभाव छात्रों की सोच, उनके दृष्टिकोण और भविष्य की योजनाओं पर पड़ेगा. इससे ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के छात्र भी प्रेरित होंगे कि वे भी कड़ी मेहनत कर राज्य स्तर पर पहचान बना सकते हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इसके लिए जल्द ही एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि सभी जिलों में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक लागू हो सके.
शिक्षा और प्रकृति का अद्भुत समन्वय
मुख्यमंत्री धामी की इन दोनों घोषणाओं से यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे मूलभूत क्षेत्रों को लेकर गंभीर है. एक ओर जहां यह कदम छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करता है, वहीं दूसरी ओर यह उन्हें प्रकृति से जुड़ने और उसकी रक्षा करने की सीख भी देता है.
इस तरह की अभिनव योजनाएं भविष्य में उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित कर सकती हैं, जहां शिक्षा, जागरूकता और जनसहभागिता के माध्यम से एक समृद्ध और टिकाऊ समाज की नींव रखी जा सकेगी.
ये भी पढ़ें: JEE Toppers की पहली पसंद है यह काॅलेज, करोड़ों में प्लेसमेंट, देखें Admission के लिए CutOff
ये भी पढ़ें: NEET UG Topper 2025: पहले ही प्रयास में नीट टाॅपर, AIR-8 लाकर गाड़ा झंडा, अब AIIMS Delhi में पढ़ाई का सपना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










