Bihar Board 10th Result 2023: कब जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, क्यों हो रही देरी? जानें अपडेट

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद है. बोर्ड आज फर्स्ट हाफ में रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है. कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि बोर्ड आज 28 मार्च 2023 को दोपहर करीब 2 बजे परिणाम घोषित कर सकता है.
Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद है. बोर्ड आज फर्स्ट हाफ में रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है. कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि बोर्ड आज 28 मार्च 2023 को दोपहर करीब 2 बजे परिणाम घोषित कर सकता है. राज्य भर में 1500 परीक्षा केंद्रों पर बीएसईबी कक्षा 10 बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6.37 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम की जांच करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और एडमिट कार्ड को संभाल कर रखें.
बिहार बोर्ड के सीनियर अधिकारियों की बैठक खत्म हो गई है. सूत्रों का कहना है कि मैट्रिक आज जारी नहीं होगा
Also Read: Bihar Board 10th Result 2023 Live: जारी होने जा रहा है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट
बिहार बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि रिजल्ट जारी करने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई था. लेकिन, पेंडिंग रिजल्ट की संख्या पता चला तो इसे रोक दिया गया. सूत्रों का कहना है कि रिजल्ट अभी बहुत पेंडिंग है.
10वीं का रिजल्ट 2023 जारी होने पर स्टूडेंट्स अपने नंबर से खुश नहीं हैं तो आप स्क्रूटनी (Bihar Board Scrutiny Online) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. स्क्रूटनी के लिए बोर्ड हर विषय की अलग-अलग एक निर्धारित फीस लेता है. रिजल्ट जारी होने के बाद इसकी तारीख जारी किया जाएगा.
Also Read: Bihar Board 10th Result 2023: बीएसईबी मैट्रिक का रिजल्ट कब है? अपडेट देखें
बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम देखने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल रोल नंबर और रोल कोड हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड संभाल कर रखें.
Also Read: BSEB Bihar Board 10th Result 2023 Live: कब आएगा बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर द्वारा 10वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है.
आधिकारिक वेबसाइट- results.biharboardonline.com पर जाएं
मैट्रिक रिजल्ट टैब पर क्लिक करें
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें.
छात्र आज केवल डिजिटल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं. हार्ड कॉपी बाद में स्कूलों से प्राप्त की जा सकती है.
1) results.biharboardonline.com
2) biharboardonline.bihar.gov.in
बीएसईबी ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की थी. परिणाम आज घोषित किया जा सकता है.
बिहार बोर्ड आज 28 मार्च को पहली छमाही में परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है.
बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को जल्द ही राहत मिल सकती है, क्योंकि आज नतीजे घोषित किए जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




