Best BTech Branch: बीटेक कंप्यूटर साइंस या डेटा साइंस में कौन सा ब्रांच बेस्ट, जानें किसमें कमाई ज्यादा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Apr 2025 5:55 PM

विज्ञापन

Best BTech Branch

Best BTech Branch: इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सोच रहे हैं तो बेस्ट इंजीनियरिंग कोर्स और ब्रांच के बारे में जान लेना जरूरी है. जॉब मार्केट में इंजीनियरिंग के लगभग सभी ब्रांच के लिए नौकरी के मौके रहते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कंप्यूटर साइंस या डेटा साइंस में से किस ब्रांच की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है.

विज्ञापन

Best BTech Branch: इंजीनियरिंग में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों की पहली पसंद बीटेक कंप्यूटर साइंस ब्रांच होता है. जॉब मार्केट में इंजीनियरिंग के लगभग सभी ब्रांच के लिए नौकरी के मौके रहते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कंप्यूटर साइंस या डेटा साइंस में से किस ब्रांच की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सोच रहे हैं तो बेस्ट इंजीनियरिंग कोर्स और ब्रांच के बारे में जान लेना जरूरी है.

Best BTech Branch Computer Science: बीटेक कंप्यूटर साइंस ब्रांच

बीटेक कंप्यूटर साइंस एक कोर ब्रांच है जिसमें प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, ऑपरेटिंग सिस्टम, नेटवर्किंग, डेटाबेस आदि सब कुछ आता है. इसमें कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से लेकर फुल स्टैक प्रोग्रामिंग, बिग डेटा, मशीन लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT) जैसे विषय शामिल होते हैं.

बीटेक कंप्यूटर साइंस कोर्स करने के बाद मल्टी नेशनल कंपनियों में Software Developer, Web Developer, System Analyst जैसे पद पर जॉब पा सकते हैं. इसमें AI, ML, Data Science, Cybersecurity में स्पेशलाइजेशन भी हासिल कर सकते हैं.

BTech Data Science Course: क्या है डेटा साइंस?

बीटेक डेटा साइंस एक स्पेशलाइज्ड ब्रांच है जिसमें मशीन लर्निंग, AI, स्टैटिस्टिक्स, डेटा एनालिसिस जैसी चीजों पर फोकस होता है.कंपनियों की demand आजकल बहुत ज्यादा है Data Scientists की है. इस कोर्स को करने के बाद नीचे दिए पोस्ट पर जॉब पा सकते हैं.

  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर​
  • ​डेटा साइंटिस्ट​
  • ​कंप्यूटर नेटवर्क इंजीनियर​
  • ​साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट​
  • ​वेब डेवलपर​
  • ​कंप्यूटर साइंस ब्लॉगर​
  • ​ब्लॉकचेन डेवलपर​
  • ​आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट​

BTech CSE vs Data Science: किसमें कमाई ज्यादा?

बीटेक कंप्यूटर साइंस या डेटा साइंस के डिमांड की बात करें तो लगभग दोनों ब्रांच की डिमांड एक जैसी ही है. हालांकि, कमाई के मामले में कंप्यूटर साइंस इंजीनियर को बड़ा पैकेज मिलता है. कई कॉलेजों के प्लेसमेंट राउंड में भी हाईएस्ट पैकेज बीटेक कंप्यूटर साइंस ब्रांच में ही होता है.

ये भी पढ़ें: Bihar IAS Posting: बिहार के इन दो जिलों में यंग लेडी IAS की पोस्टिंग, UPSC में शानदार रैंक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola