कंप्यूटर साइंस वालों की नौकरी नहीं होगी खत्म, AI के साथ बदलना होगा तरीका
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 May 2026 2:29 PM
इंजीनियर की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
5 AI Skills For BTech Students: एआई के इस दौर में बहुत से लोगों की नौकरी छिन जा रही है. लेकिन कंप्यूटर साइंस ब्रांच वाले इंजीनियर को डरने की जरूरत नहीं है.
5 AI Skills For BTech Students: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से बढ़ते प्रभाव ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस से जुड़े छात्रों के बीच नई चिंता पैदा कर दी है. कई बड़ी AI कंपनियों के दावे बताते हैं कि अब कोडिंग का बड़ा हिस्सा AI टूल्स द्वारा किया जा रहा है. हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि AI इंजीनियरों की नौकरी खत्म नहीं करेगा, बल्कि उनके काम करने का तरीका बदल देगा. ऐसे में कंप्यूटर साइंस के छात्रों को अब पारंपरिक कोडिंग के साथ AI Skills भी सीखनी होंगी.
फ्यूचर में बदल सकता है सॉफ्टवेयर इंजीनियर का रोल
Anthropic के Claude Code के निर्माता बोरिस चेर्नी ने हाल ही में कहा कि उनके लिए “कोडिंग लगभग पूरी तरह हल हो चुकी है” और भविष्य में “सॉफ्टवेयर इंजीनियर” जैसी नौकरी का नाम भी बदल सकता है. वहीं कंपनी के CFO का दावा है कि Anthropic का 90% से ज्यादा कोड अब Claude Code लिख रहा है.
OpenAI के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी कहा कि कंपनी का लगभग 80% कोड AI द्वारा लिखा जा रहा है. इसका मतलब यह नहीं कि इंजीनियरों की जरूरत खत्म हो रही है, बल्कि अब उनकी भूमिका AI के आउटपुट को समझने, सुधारने और सही दिशा देने की बनती जा रही है.
सिर्फ कोडिंग नहीं CS ब्रांच वालों को भी सीखने होंगे AI स्किल्स
एक्सपर्ट का कहना है कि अब सिर्फ कोडिंग सीखना काफी नहीं होगा. कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग छात्रों को AI Tools के साथ काम करना, Machine Learning की बेसिक समझ, Data Analysis, Prompt Engineering, System Design और Critical Thinking जैसी स्किल्स सीखनी होंगी.
AI के दौर में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए जरूरी हैं ये 5 AI Skills
1. Prompt Engineering
AI Tools जैसे ChatGPT, Claude या Gemini से सही काम करवाने की कला को Prompt Engineering कहा जाता है. इसमें यह सीखना होता है कि AI को किस तरह निर्देश दें ताकि वह बेहतर और सटीक रिजल्ट दे सके.
- Machine Learning और AI Basics
Machine Learning AI की सबसे अहम तकनीक है, जिसमें मशीन डेटा से सीखकर निर्णय लेना सीखती है.
- Data Analytics और Data Handling
AI पूरी तरह डेटा पर निर्भर करता है. इसलिए डेटा को समझना, साफ करना और उसका विश्लेषण करना बेहद जरूरी स्किल बन चुकी है.
- Cloud Computing और AI Tools
आज ज्यादातर AI सिस्टम Cloud Platforms पर चलते हैं. इसलिए AWS, Google Cloud और Microsoft Azure जैसे प्लेटफॉर्म सीखना जरूरी हो गया है.
- Critical Thinking और Problem Solving
AI कोड लिख सकता है, लेकिन सही समस्या पहचानना और बेहतर समाधान तय करना अभी भी इंसानों की सबसे बड़ी ताकत है.
यह भी पढ़ें- क्या है Doom Jobbing? Gen Z में तेजी से बढ़ रहा ट्रेंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










