NEP 2020: दिव्यांग छात्रों को ₹3,500 सहायता, मिलेंगे डिजिटल लर्निंग टूल्स

Updated:
विज्ञापन

दिव्यांग स्टूडेंट्स को डिजिटल लर्निंग कराते टीचर की सांकेतिक फोटो(AI Generated)

NEP 2020 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा दें रही है. समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्रों को ₹3,500 प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता, डिजिटल लर्निंग टूल्स और कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

NEP 2020: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत सरकार देश के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (Children with Special Needs-CwSN) को बेहतर और समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रही है. शिक्षा मंत्रालय ने समग्र शिक्षा (Samagra Shiksha) अभियान और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (RPwD Act), 2016 के तहत कई ऐसी सुविधाएं शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य दिव्यांग स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई को अधिक आसान बनाना है. इस पहल के तहत इकोनॉमिक सपोर्ट के साथ-साथ डिजिटल लर्निंग टूल्स और विशेष लर्निंग टूल्स भी उपलब्ध कराई जा रही है.

विज्ञापन

हर दिव्यांग स्टूडेंट को मिलेगी ₹3,500

सरकार समग्र शिक्षा योजना के तहत प्रत्येक CwSN स्टूडेंट के लिए ₹3,500 प्रति वर्ष का इकोनॉमिक सपोर्ट कर रही है. इस राशि का उपयोग स्टूडेंट्स की जरूरतों के अनुसार अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध कराने में किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: NTPC NGEL Recruitment 2026: इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली भर्ती

NEP 2020: इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत दिव्यांग स्टूडेंट्स को कई प्रकार की एकेडमिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:

जरूरत के अनुसार असिस्टिव डिवाइसेस एंड एप्लायंसेज. स्कूल आने-जाने के लिए एस्कॉर्ट और ट्रांसपोर्ट सहायता. एग्जाम के दौरान स्क्राइब (लेखक) की सुविधा. ब्रेल और बड़े अक्षरों (Large Print) में लर्निंग टूल्स. इंडियन साइन लैंग्वेज (ISL) आधारित वीडियो और लर्निंग कंटेंट. थेरेपी और अन्य आवश्यक सपोर्ट सेवाएं.

डिजिटल प्लेटफॉर्म से होगी आसान पढ़ाई

शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए NCERT ने कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष टूल्स उपलब्ध कराई है. इन माध्यमों से दिव्यांग स्टूडेंट्स घर बैठे भी पढ़ाई कर सकते हैं.

NEP 2020: DIKSHA

DIKSHA प्लेटफॉर्म पर QR कोड आधारित ई-टेक्स्टबुक, डिजिटल लर्निंग रिसोर्स और इंटरैक्टिव कंटेंट उपलब्ध है, जिसे स्टूडेंट्स आसानी से एक्सेस कर सकते हैं.

ePathshala

ePathshala पर कक्षा 1 से 12 तक की NCERT ई-बुक्स, ऑडियो और वीडियो आधारित अध्ययन सामग्री मुफ्त उपलब्ध है.

NEP 2020: PM eVidya

PM eVidya के माध्यम से टीवी, रेडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है, ताकि इंटरनेट की सीमित उपलब्धता वाले क्षेत्रों के स्टूडेंट्स भी शिक्षा से जुड़े रह सकें.

समावेशी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का उद्देश्य आधुनिक तकनीक की मदद से हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है. इसके साथ ही शिक्षकों को भी ऐसे संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे प्रत्येक स्टूडेंट की व्यक्तिगत जरूरत के अनुसार पढ़ाई करा सकें. NEP 2020 के तहत यह पहल समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) को मजबूत बनाने और दिव्यांग स्टूडेंट्स के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: Delhi Lakshmi Yojana 2026: दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 कब मिलेंगे? आ गई पहली किस्त की डेट



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola