टॉप IIT में CSE ब्रांच पाने के लिए कितनी रैंक चाहिए? दूर करें कंफ्यूजन

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Jun 2026 9:44 AM

विज्ञापन

स्टूडेंट्स की AI जेनरेटेड तस्वीर

Top IITs CS Rank: भारत के टॉप IITs में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में एडमिशन पाना इतना आसान नहीं है. रैंक काफी अच्छी होने के बाद ही दाखिला मिलता है.

विज्ञापन

Top IITs CS Rank: भारत में इस वक्त टेक्नोलॉजी के फील्ड में ग्रोथ के साथ कंप्यूटर साइंस BTech स्टूडेंट्स की पहली पसंद बनता जा रही है. भारत के टॉप IITs में कंप्यूटर साइंस का ब्रांच मिलना इतना आसान नहीं है. सीट्स सीमित होने के कारण केवल टॉप रैंक वालों को ही एडमिशन मिल पाता है. आमतौर पर AIR 100 से 1000 के बीच रैंक लानी होती है. जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है और अगर आप भी इस बीच टॉप IITs में से किसी एक में CS ब्रांच में एडमिशन लेना चाहते हैं तो पहले सीट्स और रैंक की जानकारी हासिल कर लें.

5 टॉप IITs के नाम

भारत में कुल 23 IITs हैं, जिनमें जोसा काउंसलिंग से एडमिशन मिलता है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग कैटेगरी में IIT Madras पहले नंबर पर है, IIT Delhi दूसरे नंबर पर, IIT Bombay तीसरे, IIT Kanpur चौथे और IIT खड़गपुर पांचवे नंबप पर है. आइए जानते हैं कि इन टॉप IITs में कंप्यूटर साइंस की कितनी सीटें और कितने रैंक पर एडमिशन मिलेगा.

रैंकIIT संस्थान
1IIT मद्रास
2IIT दिल्ली
3IIT बॉम्बे
4IIT कानपुर
5IIT खड़गपुर

भारत के टॉप IITs में कंप्यूटर साइंस में उपलब्ध सीट्स

2026 के डाटा के अनुसार, टॉप 5 IITs में कंप्यूटर साइंस ब्रांच की सीट्स इतनी थी-

IIT बॉम्बे- 198
IIT दिल्ली- 99
IIT मद्रास- 87
IIT कानपुर- 129
IIT खड़गपुर- 140

CS के लिए जनरल कैटेगरी में कितनी रैंक चाहिए?

जानकारी के अनुसार, टॉप IITs में CSE ब्रांच पाने के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को आमतौर पर AIR 100 से 1000 के बीच रैंक लानी होती है. हालांकि, अलग-अलग IIT और राउंड के हिसाब से यह रेंज बदल सकती है.

IIT संस्थानअनुमानित क्लोजिंग रैंक (AIR)
IIT बॉम्बे1 – 65
IIT दिल्ली66 – 130
IIT मद्रास130 – 180
IIT कानपुर150 – 250
IIT खड़गपुर200 – 350

ये सभी रैंक पिछले वर्षों के कटऑफ डेटा पर आधारित अनुमान हैं. हर साल JoSAA काउंसलिंग के दौरान रैंक में बदलाव हो सकता है. फाइनल सीट अलॉटमेंट JoSAA काउंसलिंग के जरिए ही होता है. 

जोसा काउंसलिंग से कैसे मिलता है IIT में एडमिशन?

JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. IITs में एडमिशन के लिए JEE Advanced पास करने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. JoSAA 2026 के तहत रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया जारी है. राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी. आईआईटी में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने JEE Main क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करना होगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद छात्रों को अपनी पसंद के अनुसार IITs और ब्रांच चुनना होगा.

यह भी पढ़ें- छात्रों को लगा धक्का! NIT Trichy में इस बार नहीं बढ़ी एक भी सीट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola