NIT Durgapur में कम हुई CS की डिमांड, इन दो ब्रांच में बढ़ी सीटें 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Jun 2026 11:16 AM

विज्ञापन

NIT Durgapur (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

NIT Durgapur BTech Admission 2026: इस वर्ष NIT Durgapur में सीटों की संख्या बढ़कर 1312 हो गई है. कुछ ब्रांड की डिमांड घटी है तो कुछ की बढ़ी है. जोसा ने सीट मैट्रिक्स की पूरी डिटेल शेयर की है.

विज्ञापन

NIT Durgapur BTech Admission 2026: जोसा ने सीट मैट्रिक्स की डिटेल डाल ऑनलाइन जारी कर दी है. इसके तहत IITs, NIT और अन्य कॉलेज की सीटों की संख्या सामने आ गई है. NIT Durgapur में इस साल कुल 1312 सीट्स पर एडमिशन मिलेगा जबकि पिछले साल यह संख्या सिर्फ 969 थी. इस बार संस्थान में कई ब्रांचों में सीटों की संख्या बढ़ी है, लेकिन कंप्यूटर साइंस में घटी है.

इस साल बढ़ीं कुल सीटें

इस वर्ष NIT Durgapur में सीटों की संख्या बढ़कर 1312 हो गई है. खासकर कुछ Core Branches जैसे कि सिविल और मैकेनिकल में बड़ा इजाफा देखने को मिला है.

सिविल और मैकेनिकल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

सिविल ब्रांच में पिछले साल 80 सीटें थीं, जो इस बार बढ़कर 172 सीटें हो गई हैं. मैकेनिकल ब्रांच में भी सीटों का विस्तार हुआ है. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और अन्य Core Branches में भी सीट मैट्रिक्स पहले की तुलना में मजबूत हुआ है.

पिछले साल की सीटों की संख्या

ब्रांच
टोटल सीट्स
Computer Science and Engineering187
Mechanical Engineering187
Electrical Engineering100
Electronics and Communication Engineering97
Civil Engineering80
Biotechnology75
Chemical Engineering75
Metallurgical and Materials Engineering75
B.Tech in Mathematics and Computing60
Chemistry19
Chemical Engineering (Special)7
Biotechnology (Special)7

कंप्यूटर साइंस में हल्की गिरावट

जहां एक तरफ कई ब्रांचों में सीटें बढ़ी हैं, वहीं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) में हल्की गिरावट देखने को मिली है. पिछले साल CSE में 187 सीटें थीं और इस साल यह घटकर 175 सीटें रह गई हैं.

इस साल की सीटों की संख्या

ब्रांचकुल सीटें
Bio Technology37
Chemical Engineering116
Civil Engineering172
Computer Science and Engineering175
Electronics and Communication Engineering172
Engineering Physics37
Materials Science and Engineering30
Mechanical Engineering203
Electrical and Electronics Engineering172
Production Engineering59
Energy Engineering40
Architecture59
Mathematics & Computing (Dual Degree)40

कैसे मिलता है एडमिशन?

NIT Durgapur में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को सबसे पहले JEE Main परीक्षा पास करनी होती है. इसके बाद उम्मीदवारों को JoSAA काउंसलिंग में भाग लेना होता है, जहां उनकी All India Rank और च्वॉइस फिलिंग के आधार पर सीट अलॉट की जाती है. JoSAA काउंसलिंग के जरिए देशभर के IITs, NITs और अन्य टेक्निकल संस्थानों में एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाती है.

यह भी पढ़ें- 10 हजार रैंक पर कौन सा IIT और कौन सी ब्रांच मिल सकती है? यहां देखें पूरी डिटेल

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola