IIT धनबाद की रैंक बरकरार, टॉप 100 में झारखंड के 3 कॉलेज की एंट्री, देखें लिस्ट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 Sep 2025 11:27 AM

विज्ञापन

NIRF Ranking 2025 में IIT Dhanbad की रैंक बरकरार (सांकेतिक फोटो)

NIRF Ranking 2025: नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क की लिस्ट जारी हो गई है. इस लिस्ट के जारी होते ही कई कॉलेजों की रैंक बहुत पहले से बेहतर हुई है तो बहुत से कॉलेज ऐसे भी हैं जिनकी रैंकिंग में गिरावट आई है. इस साल NIRF Ranking 2025 में इंजीनियरिंग कैटेगरी के टॉप 100 में झारखंड के 3 कॉलजों का नाम शामिल हो गया है.

विज्ञापन

NIRF Ranking 2025 IIT Dhanbad: शिक्षा मंत्रालय की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क लिस्ट जारी हो गई है. देशभर के कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग (NIRF Ranking 2025) जारी हो गई है. नई लिस्ट में झारखंड के 3 कॉलेज टॉप 100 की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इस साल की रैंकिंग में कई संस्थानों की स्थिति बेहतर हुई है तो कुछ की रैंकिंग में गिरावट भी दर्ज की गई है.

NIRF Ranking 2025 में IIT धनबाद की रैंकिंग

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) धनबाद ने अपनी स्थिरता बनाए रखी है. पिछले साल की तरह इस बार भी IIT धनबाद को 35वां स्थान मिला है. लगातार दो साल तक एक जैसी रैंक हासिल करना इस संस्थान की गुणवत्ता और निरंतर प्रदर्शन को दर्शाता है. देशभर के छात्रों के बीच IIT धनबाद इंजीनियरिंग और रिसर्च के लिए एक प्रमुख विकल्प बना हुआ है.

BIT मेसरा की रैंकिंग में गिरावट

बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT Mesra) की रैंकिंग में इस बार मामूली गिरावट दर्ज की गई है. पिछले साल जहां यह संस्थान 48वें स्थान पर था, वहीं 2025 की लिस्ट में इसे 51वीं रैंक मिली है. हालांकि टॉप 100 में शामिल रहना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन लगातार प्रतिस्पर्धा के बीच BIT मेसरा को आने वाले वर्षों में और मेहनत करनी होगी.

NIRF Ranking 2025 Top Engineering College List Check Here

NIT जमशेदपुर की टॉप 100 में एंट्री

इस बार की NIRF Ranking में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है. पहली बार इस संस्थान ने टॉप 100 में जगह बनाई है और 82वां स्थान हासिल किया है. यह सुधार संस्थान की बढ़ती शिक्षा गुणवत्ता, फैकल्टी और रिसर्च सुविधाओं का नतीजा है.

NIRF Ranking 2025 झारखंड के लिए उत्साहजनक साबित हुई है. जहां IIT धनबाद ने अपनी रैंक बरकरार रखी, वहीं NIT जमशेदपुर ने पहली बार टॉप 100 में एंट्री लेकर राज्य का मान बढ़ाया. हालांकि BIT मेसरा की रैंकिंग में हल्की गिरावट आई है, लेकिन यह अभी भी देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में शुमार है.

यह भी पढ़ें: बिहार के BTech College की लंबी छलांग, टॉप कॉलेजों की लिस्ट में Rank 34 से पहुंचा 19 पर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola