MBBS में एडमिशन पाने का एक और चांस, NEET UG Counselling राउंड 3 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 22 Sep 2025 4:21 PM
NEET UG Counselling के लिए शेड्यूल जारी (सांकेतिक फोटो)
NEET UG Counselling 2025: टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा को लेकर अहम अपडेट है. मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की तरफ से नीट यूजी काउंसलिंग के लिए तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी हो गया है. ऐसे में छात्रों के पास MBBS में एडमिशन पाने का एक और मौका है.
NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2025 की तीसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. अब वे उम्मीदवार जो पहले के राउंड में सीट अलॉटमेंट नहीं पा सके थे, उनके लिए एक और मौका उपलब्ध है. राउंड 3 की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2025 तय की गई है. उम्मीदवारों को इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
NEET UG Counselling 2025 ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर “UG Medical Counselling” सेक्शन पर क्लिक करें.
- NEET UG क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें या नया रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन फॉर्म भरें और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें जैसे NEET स्कोरकार्ड, फोटो आईडी और कैटेगरी सर्टिफिकेट.
- उपलब्ध कॉलेज और कोर्स विकल्प चुनें और अपनी चाॅइस को लॉक करें.
- अंत में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें.
MCC की ओर से आयोजित NEET UG Counselling 2025 पूरे देश में 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए की जाती है. इसके अलावा एएमयू, बीएचयू, जेएमआई और ईएसआईसी की सभी सीटें भी इसी प्रक्रिया के तहत आती हैं. इसका उद्देश्य योग्य छात्रों को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन दिलाना है.
NEET UG Counselling 2025 राउंड 3 का शेड्यूल
- रजिस्ट्रेशन की शुरुआत – 29 सितंबर 2025
- शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख – 5 अक्टूबर 2025 (दोपहर 3 बजे तक)
- चाॅइस फिलिंग की आखिरी तारीख – 5 अक्टूबर 2025 (रात 11:55 बजे तक)
- चाॅइस लॉकिंग – 5 अक्टूबर 2025 (शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक)
- सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग – 6 से 7 अक्टूबर 2025
- राउंड 3 का रिजल्ट – 8 अक्टूबर 2025
- रिपोर्टिंग की आखिरी तारीख – 9 से 17 अक्टूबर 2025
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ रखने होंगे. इनमें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, NEET स्कोरकार्ड, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, फोटो आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन किए हुए हस्ताक्षर, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: दूसरे राउंड में 1100 सीटों पर मिलेगा एडमिशन, देखें जरूरी Documents की लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










