NEET UG Counselling 2025 Last Date: नीट यूजी काउंसिलंग के लिए अंतिम तारीख आज, Choice Lock के लिए फॉलो करें ये स्टेप

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Aug 2025 11:04 AM

विज्ञापन

मेडिकल स्टूडेंट की तस्वीर (UP NEET UG Counselling 2025)

NEET UG Counselling 2025 Last Date: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया आज 3 अगस्त 2025 को बंद कर दी जाएगी. नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 6 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन

NEET UG Counselling 2025 Last Date: एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज में दाखिला लेना है तो ये खबर आपके काम की है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया आज 3 अगस्त 2025 को बंद कर दी जाएगी. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द-से-जल्द रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. MCC की ओर से नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 6 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा. 

NEET UG Counselling 2025 Important Dates: नीट यूजी काउंसलिंग महत्वपूर्ण डेट्स 

  • राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 3 अगस्त 2025 (दोपहर एक बजे तक) 
  • राउंड 2 के लिए शुल्क भुगतान- 3 अगस्त 2025 (शाम 4 बजे तक) 
  • राउंड 1 च्वॉइस फिलिंग- 3 अगस्त 2025 (रात 11:59 बजे तक) 
  • राउंड 1 च्वॉइस चॉकिंग- 3 अगस्त 2025 (शाम 6 बजे से रात 11:55 बजे तक) 
  • राउंड 1 सीट प्रोसेसिंग -4-5 अगस्त 2025 
  • राउंड 1 रिजल्ट तिथि- 6 अगस्त 2025 
  • राउंड 1 रिपोर्टिंग 7-11 अगस्त 2025 

नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं. 

NEET UG Counselling 2025 Documents: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स

  • 10वीं-12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र 
  • नीट स्कोर कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) 
  • मलू निवास प्रमाण पत्र 
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) 
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) 
  • वैध पहचान प्रमाण
  • रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 
  • स्कैन किए हुए हस्ताक्षर 
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट 
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

NEET UG Counselling 2025 Last Date How To Register: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • होमपेज पर ‘UG Medical Counselling’ टैब दिखेगा, इस पर क्लिक करें 
  • ‘New Registration’ लिंक पर जाएं
  • यहां नीट रोल नंबर, आवेदन संख्या, नाम, जन्मतिथि जैसी जानकारी भरें
  • ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करें और पासवर्ड सेट करें
  • लॉगिन करें और अपनी सारी जानकारी (शैक्षणिक, व्यक्तिगत, डॉक्यूमेंट्स) भरें 
  • अब फीस का भुगतान करें 
  • कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता अनुसार च्वॉइस भरें (ज्यादा विकल्प भरना बेहतर होता है) 
  • अंत में ‘Choice Lock’ करें (बिना लॉक किए च्वॉइस स्वीकार नहीं होंगे) 
  • रिजल्ट आने के बाद आप डॉक्यूमेंट्स के साथ कॉलेज में रिपोर्ट करें

यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2025 Merit List: यूपी के बाद इस राज्य ने जारी की नीट काउंसलिंग मेरिट लिस्ट, ऑल इंडिया Toppers के नाम भी शामिल

यह भी पढ़ें- 125 में से 83 छात्र MBBS परीक्षा में हुए Fail, एम्स ने दी सफाई 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola