NCET 2026 के लिए आवेदन शुरू, अप्रैल में होगी परीक्षा

NCET 2026 के स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)
NCET 2026 Application: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस परीक्षा के जरिए देश की कई बड़ी यूनिवर्सिटी में 4 साल के इंटीग्रेटेड टीचर कोर्स में एडमिशन मिलेगा. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.nic.in पर जाना होगा.
NCET 2026: अगर आप 12वीं के बाद टीचर बनना चाहते हैं, तो NCET 2026 आपके लिए बहुत अच्छा मौका है. यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA कराती है. इसके जरिए आपको 4 साल के इंटीग्रेटेड BEd कोर्स में एडमिशन मिलता है. इस कोर्स में आप ग्रेजुएशन और टीचिंग की पढ़ाई एक साथ करते हैं. इससे आपका समय भी बचता है और जल्दी नौकरी मिलने का रास्ता खुलता है.
NCET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. इसमें ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2026 है. फीस जमा करने की अंतिम तारीख 11 मार्च 2026 रखी गई है. अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाए, तो 12 से 14 मार्च 2026 के बीच उसे ठीक किया जा सकता है. NCET 2026 की परीक्षा 17 अप्रैल 2026 को होगी.
NCET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं.
- वहां New Registration पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें.
- अब आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल जानकारी और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी भरें.
- इसके बाद अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस ऑनलाइन जमा करें.
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकालकर रख लें.
NCET 2026 देने से आपको कई फायदे मिलते हैं. आप 12वीं के बाद सीधे BEd कर सकते हैं. आपको सरकारी और केंद्रीय यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका मिलता है. कम समय में आपकी पढ़ाई पूरी होती है. आगे चलकर सरकारी या प्राइवेट स्कूल में अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है. आपकी डिग्री पूरे देश में मान्य होती है.
NCET 2026 से इन यूनिवर्सिटी में एडमिशन
- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरल
- IIT खड़गपुर
- IIT भुवनेश्वर
- IGNOU
- गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी
- गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी
- पांडिचेरी यूनिवर्सिटी
- डॉ बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली
कौन कर सकता है अप्लाई?
NCET 2026 के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कर ली हो या इस साल 12वीं की परीक्षा दे रहे हों. किसी भी स्ट्रीम के छात्र जैसे आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स आवेदन कर सकते हैं. इस परीक्षा के जरिए 4 साल के ITEP कोर्स में एडमिशन मिलेगा, जो एक इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम है.
यह भी पढ़ें: सरकार का AI for All स्कीम, फ्री में करें 6 एआई कोर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




