सरकार का AI for All स्कीम, फ्री में करें 6 एआई कोर्स

Updated at : 12 Feb 2026 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
AI for All Scheme

AI कोर्स डिटेल्स के लिए सांकेतिक फोटो (Freepik and Canva)

AI for All Scheme: आज का दौर पूरी तरह डिजिटल हो चुका है. मोबाइल, लैपटॉप और इंटरनेट अब पढ़ाई का जरूरी हिस्सा बन गए हैं. ऐसे में टीचर्स के लिए भी जरूरी हो गया है कि वे नई टेक्नोलॉजी के साथ खुद को अपडेट रखें. इसी जरूरत को देखते हुए सरकार ने AI फॉर एजुकेटर्स कोर्स शुरू किया है.

विज्ञापन

AI for All Scheme: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI हर फील्ड में तेजी से बढ़ रहा है. पढ़ाई, नौकरी, बिजनेस, मेडिकल और खेल तक में AI का इस्तेमाल हो रहा है. ऐसे में सरकार ने युवाओं और स्टूडेंट्स के लिए एक शानदार मौका दिया है. AI for All Scheme के तहत अब आप घर बैठे बिल्कुल फ्री में AI से जुड़े कोर्स कर सकते हैं.

स्वयं पोर्टल (SWAYAM Portal) पर इस स्कीम के तहत कई खास कोर्स शुरू किए गए हैं, जो IIT मद्रास प्रेरणा प्रोग्राम के जरिए चलाए जा रहे हैं. ये कोर्स न सिर्फ फ्री हैं, बल्कि इनमें क्रेडिट भी मिलता है, जो आगे पढ़ाई और करियर में काम आ सकता है. आइए इन कोर्स के बारे में जानते हैं.

AI for All स्कीम क्या है?

AI for All स्कीम का मकसद देश के युवाओं को नई टेक्नोलॉजी से जोड़ना है. सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग AI सीखें और डिजिटल इंडिया का हिस्सा बनें. इस योजना के तहत छात्रों, शिक्षकों और कामकाजी लोगों को AI की बेसिक और एडवांस जानकारी दी जाती है. इसमें 6 कोर्स शुरू किए गए हैं.

AI for All स्कीम के फ्री कोर्स

कोर्स का नामसमयभाषाफीस
AI / ML using Python36 घंटेहिंदीफ्री
क्रिकेट एनालिटिक्स और AI25 घंटेहिंदीफ्री
AI फॉर एजुकेटर्स40 घंटेहिंदीफ्री
AI इन फिजिक्स45 घंटेहिंदीफ्री
AI इन केमिस्ट्री45 घंटेहिंदीफ्री
AI इन एकाउंटिंग45 घंटेहिंदीफ्री

कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाता है?

  • AI इन एकाउंटिंग कोर्स में छात्रों को बताया जाता है कि AI का इस्तेमाल अकाउंटिंग और फाइनेंस में कैसे होता है. इसमें Python और डेटा एनालिसिस सिखाया जाता है.
  • AI इन केमिस्ट्री कोर्स में दवा बनाना, रिएक्शन समझना और केमिकल प्रॉपर्टी की भविष्यवाणी करना सिखाया जाता है.
  • AI इन फिजिक्स में मशीन लर्निंग और न्यूरल नेटवर्क से फिजिक्स की समस्याएं हल करना सिखाया जाता है.
  • AI फॉर एजुकेटर्स कोर्स शिक्षकों के लिए बनाया गया है. इसमें पढ़ाने के नए तरीके, डिजिटल टूल्स और AI से पढ़ाई आसान बनाने के तरीके सिखाए जाते हैं.
  • क्रिकेट एनालिटिक्स और AI कोर्स में खेल से जुड़े डेटा को समझना, परफॉर्मेंस एनालिसिस और रिपोर्ट बनाना सिखाया जाता है.
  • AI / ML using Python कोर्स में बेसिक से लेकर एडवांस तक AI और मशीन लर्निंग सिखाई जाती है.

AI for All Courses Details Check Here

AI फॉर एजुकेटर्स कोर्स

AI फॉर एजुकेटर्स कोर्स खासतौर पर शिक्षकों के लिए बनाया गया है. इसका मकसद है कि टीचर नई टेक्नोलॉजी की मदद से पढ़ाई को और आसान, मजेदार और असरदार बना सकें. इस कोर्स में AI और डिजिटल टूल्स का सही इस्तेमाल करना सिखाया जाता है, ताकि क्लासरूम और ऑनलाइन पढ़ाई दोनों बेहतर बन सके.

AI फॉर एजुकेटर्स कोर्स को 8 अलग-अलग मॉड्यूल में पूरा कराया जाएगा. इसमें मॉड्यूल वाइज कोर्स की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं-

  • Module 1 में Generative AI टूल्स, सही सवाल पूछने की तकनीक और डिजिटल पढ़ाने के तरीके सिखाए जाते हैं.
  • Module 2 में पढ़ाई को मजेदार बनाने के तरीके बताए जाते हैं, जैसे गेम के जरिए पढ़ाना, कहानी से समझाना और एक्टिविटी करवाना.
  • Module 3 में AI की मदद से लेसन प्लान, क्विज और असेसमेंट तैयार करना सिखाया जाता है, जिससे टीचर्स का समय बचता है.
  • Module 4 में बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए Canva, Animation, AR और VR जैसे टूल्स का इस्तेमाल सिखाया जाता है.
  • Module 5 में एग्जाम से जुड़े काम जैसे सवाल बनाना, कॉपी चेक करना और OMR शीट जांचना सिखाया जाता है.
  • Module 6 में Physics, Accounting और Chemistry जैसे विषयों में AI का सही इस्तेमाल बताया जाता है.
  • Module 7 में अलग-अलग तरह के बच्चों के लिए पढ़ाई आसान बनाने की तकनीक दी जाती है.
  • Module 8 में Google Meet, Zoom और Otter.ai जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सही इस्तेमाल सिखाया जाता है.

इस कोर्स (AI for All Scheme) को करने के बाद टीचर्स का पढ़ाने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है. वे स्मार्ट क्लास चला सकते हैं. टीचर्स का काम जल्दी और आसान हो जाता है. रिपोर्ट बनाना, पेपर तैयार करना और रिजल्ट निकालना आसान हो सकता है. इससे उनकी प्रोफाइल मजबूत होती है और प्रमोशन या नई नौकरी के मौके बढ़ते हैं.

यह भी पढ़ें: Data Science या AI, फ्यूचर में कौन ज्यादा फायदेमंद

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola