ePaper

MP NEET UG 2025 Counselling: एमपी नीट माॅप-अप राउंड काउंसलिंग स्थगित, कैंडिडेट्स को करना होगा ये काम

Updated at : 07 Oct 2025 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
MP NEET UG 2025 Counselling

MP NEET UG 2025 Counselling के लिए सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

MP NEET UG 2025 Counselling: MP NEET UG 2025 की Mop-Up Round काउंसलिंग को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है. स्टूडेंट्स को अब 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली काउंसलिंग का इंतजार नहीं करना है. MCC द्वारा नई MBBS सीटें जोड़ी गई हैं और राउंड 3 की चॉइस फिलिंग भी स्थगित हुई है. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे DME की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

विज्ञापन

MP NEET UG 2025 Counselling: अगर आप MP NEET UG 2025 के उम्मीदवार हैं और स्टेट माॅप-अप राउंड (Mop-Up Round) की काउंसलिंग का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए अहम खबर है. मध्य प्रदेश डिपार्टमेंट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन (MP DME) ने 6 अक्टूबर 2025 को MP NEET UG Mop-Up Round की काउंसलिंग को अगली सूचना तक स्थगित (Postpone) कर दिया है. पहले यह काउंसलिंग 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे रोका गया है.

MP NEET UG 2025 Counselling: क्यों हुई काउंसलिंग पोस्टपोन?

इसका मुख्य कारण Medical Counseling Committee (MCC) द्वारा नई MBBS सीटों का ऐड होना और All India Quota (AIQ) राउंड 3 की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में बदलाव है. MCC ने नई सीटों को राउंड 3 में शामिल किया है और इसलिए स्टेट मोप-अप राउंड का नया शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है.

MP NEET UG 2025 Counselling: नई सीटों की जानकारी क्या है?

MCC NEET UG राउंड 3 में कुल 139 नई MBBS सीटें जोड़ी गई हैं. इसके अलावा, गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट, पंजाब में 8 और MBBS सीटें (UR-3, OBC-2, SC-2, EWS-1) शामिल की गई हैं. स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि ये नई सीटें केवल राउंड 3 में उपलब्ध हैं और स्टेट मोप-अप राउंड पर इसका असर पड़ेगा.

रजिस्ट्रेशन और रिजाइन लिंक प्रोसेस क्या है?

MP DME के अनुसार, Resignation और Registration लिंक 7 अक्टूबर 2025 से एक्टिव होंगे, और AIQ राउंड 3 के अलॉटमेंट रिजल्ट आने तक सक्रिय रहेंगे. सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर नोटिफिकेशन चेक करते रहें.

एडमिशन के लिए क्या करना होगा?

स्टूडेंट्स को फिलहाल जल्दी नहीं करनी चाहिए. जैसे ही MCC और MP DME राउंड 3 की नई तारीखें जारी करेंगे, माॅप-अप राउंड का शेड्यूल भी अपडेट किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे डॉक्यूमेंट्स और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस तैयार रखे, ताकि नई तारीख आने पर तुरंत अप्लाई कर सकें.

इसे भी पढ़ें- MP Police SI Recruitment 2025: Sub इंस्पेक्टर और सूबेदार के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

इसे भी पढ़ें- IGNOU TEE December 2025: इग्नू परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक Apply करने का मौका

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola