ePaper

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, देखें डिटेल

Updated at : 29 Sep 2025 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
MBBS Counselling

एमबीबीएस काउंसलिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

MBBS Counselling: MCC की ओर से ऑल इंडिया कोटा के तहत राउंड 3 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2025 है. इस काउंसलिंग के लिए 10वीं 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र समेत कई सारे डॉक्यूमेंट्स लगेंगे.

विज्ञापन

MBBS Counselling: अगर आप MBBS और BDS में दाखिला लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए काम की है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2025 की काउंसलिंग के तीसरे राउंड (Round 3) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. MCC की ओर से इस काउंसलिंग का आयोजन विभिन्न राज्यों में ऑल इंडिया कोटा के तहत दाखिले के लिए किया जाता है. 

5 अक्टूबर तक कर लें रजिस्ट्रेशन 

MCC की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 यानी कि आज से शुरू होगी. वहीं रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2025 है. च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कर सकते हैं. वहीं सीट आवंटन का परिणाम 8 अक्टूबर 2025 को जारी किया जाएगा. वहीं कॉलेज में रिपोर्टिंग और एडमिशन 9 से 17 अक्टूबर 2025 तक के बीच निर्धारित है. 

देखें महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट 

  • 10वीं 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • नीट स्कोर कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट (अगर मांगा गया हो तो)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  •  वैध पहचान प्रमाण
  • रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कैन कियेहुए हस्ताक्षर
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

MCC की इस काउंसलिंग के तहत कई केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे कि AIIMS, JIPMER, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) दाखिला मिलता है. 

MBBS Counselling Registration: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट (mcc.nic.in) पर जाएं. 
  • होमपेज पर “NEET UG Counselling 2025 Round 3 Registration” लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां रजिस्ट्रेशन करें, जिसके लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें. 
  • अब आवेदन फॉर्म भरें और सारे डॉक्यूमेंट्स जमा करें. साथ ही फोटो अपलोड करें और हस्ताक्षर अपलोड करें. 
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड और प्रिंट कर लें.
  • अब Choice Filling / Locking प्रक्रिया पूरी करें यानी अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनें.
  • निर्धारित अंतिम तिथि तक विकल्प लॉक करें.
  • परिणाम घोषित होने पर अपनी सीट अलॉटमेंट स्थिति चेक करें.
  • सीट मिलने पर समय पर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करें और फीस जमा करें.

यह भी पढ़ें- Dentist भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ रिजल्ट, jpsc.gov.in पर चेक करें अपना परिणाम 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola