MBA XAT 2026: जेवियर एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी प्रवेश परीक्षा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Jul 2025 12:42 PM

विज्ञापन

MBA XAT 2026

MBA XAT 2026: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. XLRI जेवियर एसोसिएशन ऑफ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स की तरफ से जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 10 जुलाई 2025 से शुरू हो रही है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- xatonline.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

MBA XAT 2026: MBA में दाखिला लेने की सोच रहे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. XLRI जेवियर एसोसिएशन ऑफ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स ने XAT 2026 (जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट xatonline.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

XAT एक राष्ट्रीय स्तर की मैनेजमेंट एंट्रेंस परीक्षा है. इसके जरिए भारत के 250 से अधिक बिजनेस स्कूलों में MBA या PGDM प्रोग्राम में दाखिला मिलता है. यह परीक्षा XLRI, जमशेदपुर के अंतर्गत होती है, लेकिन देशभर के कई टॉप संस्थान इस स्कोर को स्वीकार करते हैं.

MBA XAT 2026 Application कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले XAT की ऑफिशियल वेबसाइट xatonline.in पर जाएं.
  • “Register” बटन पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें.
  • एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.
  • फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

MBA XAT 2026 Apply Online: यहां करें आवेदन

MBA XAT 2026 Exam Date: कब होगी प्रवेश परीक्षा?

XLRI जेवियर एसोसिएशन ऑफ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) 2026 के आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2025 तक चलेगी. इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2025 है. इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी 2026 को होगा.

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी. परीक्षा में वेरबल और लॉजिकल एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एबिलिटी, डेटा इंटरप्रिटेशन, जनरल नॉलेज और एसे राइटिंग जैसे सेक्शन शामिल होते हैं.

DU Admission After CUET 2025: क्या है DU North Campus और South Campus में फर्क? नहीं जानते होंगे आप!

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola