छप्परफाड़ प्लेसमेंट, IIT नहीं इस कॉलेज से आर्यन को मिला 3.4 करोड़ का पैकेज

Published by : Ravi Mallick Updated At : 15 Oct 2025 7:21 PM

विज्ञापन

Job Placement in NIT Hamirpur (सांकेतिक फोटो)

Job Placement: कॉलेज प्लेसमेंट की बात सामने आती है तो सबसे ऊपर नाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IITs का आता है. हालांकि, इस बार IIT को पीछे छोड़ते हुए NIT के छात्र आर्यन मित्तल को 3.4 करोड़ रुपये का कैंपस प्लेसमेंट मिला है. आर्यन को मल्टी नेशनल कंपनी की तरफ से इतना बड़ा प्लेसमेंट पैकेज ऑफर किया गया है.

विज्ञापन

Job Placement: जब भी कॉलेज प्लेसमेंट की बात होती है, तो सबसे पहले नाम IITs का आता है. लेकिन इस बार कमाल कर दिखाया है NIT हमीरपुर के छात्र आर्यन मित्तल ने. आर्यन को एक मल्टीनेशनल कंपनी ने 3.4 करोड़ रुपये का शानदार पैकेज ऑफर किया है. इस रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट ने IITs को भी पीछे छोड़ दिया है और NIT हमीरपुर का नाम देशभर में सुर्खियों में आ गया है.

Job Placement in NIT Hamirpur: 3.40 करोड़ का पैकेज

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) हमीरपुर ने 2025-2026 के प्लेसमेंट सीजन की शानदार शुरुआत की है. इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के ड्यूल डिग्री छात्र आर्यन मित्तल ने सालाना 3.40 करोड़ रुपये का पैकेज हासिल किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इससे पहले सबसे ज्यादा पैकेज 2.05 करोड़ रुपये था.

आर्यन मित्तल सिर्फ प्लेसमेंट में ही नहीं, बल्कि अकादमिक उपलब्धियों में भी सबसे आगे हैं. वे इंटरनेशनल मैथ्स और फिजिक्स ओलंपियाड के गोल्ड मेडलिस्ट हैं. साथ ही KVPY व NTSE स्कॉलर भी रह चुके हैं. आर्यन ने ISRO में इंटर्नशिप की है और यूनिवर्सिटी के एंटरप्रेन्योरशिप सेल में कोर कोऑर्डिनेटर के रूप में भी सक्रिय हैं.

मल्टी टैलेंटेड हैं आर्यन

आर्यन मित्तल के LinkedIn Profile के अनुसार, वो काफी मल्टी टैलेंटेड हैं. वे Radiofrequency, PCB Design, Arduino, Flutter, HTML, CSS, और Bootstrap जैसी तकनीकों पर काम करते हैं. इसके अलावा, वे Remote Sensing GIS और GNSS में भी माहीर हैं.

टॉप कंपनियों से जॉब ऑफर

NIT हमीरपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर एचएम सूर्यवंशी ने बताया कि इस साल Tesla, Amazon, Google, Microsoft, LinkedIn, Salesforce, Nvidia, Atlassian, Wells Fargo, JP Morgan, Samsung, Dell Technologies, MathWorks, Myntra, Accenture और DocuSign जैसी बड़ी कंपनियां छात्रों को हायर कर रही हैं.

इस कॉलेज के 15 छात्रों को 40 लाख रुपये से ज्यादा के पैकेज मिले हैं. NIT हमीरपुर टॉप रिक्रूटर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. संस्थान के अनुसार, इस बार का औसत पैकेज 15 लाख रुपये तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: NEET UG में फेल होने के बाद क्या है ऑप्शन, देखें बेस्ट मेडिकल कोर्स

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola