JNU Admission Process 2025: डीयू से अलग है जेएनयू का एडमिशन प्रोसेस, देखें कटऑफ
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Jul 2025 12:32 PM
JNU Admission Process 2025
JNU Admission Process 2025: सीयूईटी यूजी रिजल्ट आने के बाद जल्द ही सभी यूनिवर्सिटी की ओर से यूजी कोर्सेज के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. डीयू से लेकर जेएनयू तक सभी यूनिवर्सिटी के अपने-अपने नियम हैं. आइए, जानते हैं कि JNU में दाखिले की क्या प्रक्रिया है-
JNU Admission Process 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर देख सकते हैं. इसी के साथ भारत की टॉप यूनिवर्सिटी में दाखिले की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. जेएनयू, जामिया और डीयू जैसी बड़ी यूनिवर्सिटी में दाखिला CUET UG Score के आधार पर होता है. लेकिन सभी कॉलेज/यूनिवर्सिटी के नियम अलग-अलग हैं. ऐसे में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने से पहले समझते हैं कि JNU में किस आधार पर और किस प्रक्रिया के तहत एडमिशन होता है-
JNU Admission Process 2025: जेएनयू CSAS का पालन नहीं करता
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिला CUET UG 2025 के रिजल्ट के आधार पर मिलेगा. डीयू या अन्य यूनिवर्सिटी की तरह JNU सीएसएएस प्रणाली का पालन नहीं करता. JNU खुद की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का पालन करता है. इस साल की बात करें तो यूनिवर्सिटी ने अभी तक अपना विस्तृत कार्यक्रम (JNU Admission Process 2025) जारी नहीं किया है. हालांकि, उम्मीद है कि जुलाई महीने के अंत तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
JNU Important Documents: एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- आईडी प्रूफ
- जाति प्रमाण पत्र और विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
JNU Courses: इन विषयों के लिए यूजी कोर्सेज ऑफर करता है जेएनयू
जेएनयू में बीए, बीएससी समेत कई कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं. जेएनयू का फॉरेन लैंग्वेज कोर्स काफी डिमांड में है. यूनिवर्सिटी में फ्रेंच, जर्मन, स्पैनिश, कोरियन समेत कई भाषाओं के कोर्स उपलब्ध हैं.
JNU Registration Process: जेएनयू रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें.
जेएनयू के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें
स्कोर और एलिजिबिलिटी को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंद का कोर्स चुनें
इसके बाद काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट सेशन में यूनिवर्सिटी के शेड्यूल के अनुसार भाग लें
JNU 2025 Expected Cut Off: जनरल कैटेगरी के लिए जेएनयू का संभावित कटऑफ
| विषय कोड | कोड 1 | कोड 2 |
| BA Arabic Hons | 61- 66 | 65-70 |
| BA Chinese Hons | 65-70 | 65-70 |
| BA French Hons | 78-82 | 80-85 |
| BA German Hons | 73-78 | 80-85 |
| BA Japenese Hons | 73-77 | 73-77 |
| BA Korean Hons | 68-72 | 70-75 |
| BA Persian Hons | 60-65 | 73-77 |
| BA Pushto Hons | 60-65 | 74-78 |
| BA Russian Hons | 66-71 | 70-75 |
| BA Spanish Hons | 73-77 | 77-81 |
अन्य विषयों के लिए जेएनयू का संभावित कटऑफ (जनरल कैटेगरी के लिए)
- बीए इतिहास- 180-230
- बीए इकोनॉमिक्स- 200-220
- बीकॉम- 190-210
- बीए पॉलिटिकल साइंस- 180-200
यह भी पढ़ें- IAS Success Story: बिजनौर की बेटी ने रचा इतिहास! दूसरे प्रयास में बनीं अफसर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










