Jamia Admission 2025: CUET UG में कितने मार्क्स पर मिलेगा जामिया में एडमिशन, देखें BA BSc का कटऑफ
Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Jul 2025 5:15 PM
Jamia Admission 2025
Jamia Admission 2025: टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है. सीयूईटी यूजी काउंसलिंग में शामिल होने से पहले छात्र टॉप यूनिवर्सिटी के कटऑफ के बारे में जान लेना चाहिए. दिल्ली में स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (JMI University New Delhi) में एडमिशन प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं.
Jamia Admission 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 की प्रक्रिया अब अपने काउंसलिंग चरण में पहुंच रही है. यह टेस्ट देशभर की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़ में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है. दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia, New Delhi) एक प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय है जो हर वर्ष लाखों छात्रों को आकर्षित करता है.
अगर आप Jamia Admission 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो इस आर्टिकल में आपको कटऑफ, कोर्सेस और एडमिशन प्रोसेस से जुड़ी अहम जानकारी मिलेगी. काउंसलिंग के दौरान सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को तय समय पर फीस जमा करके एडमिशन कन्फर्म करना होगा.
Table of Contents
CUET UG स्कोर पर एडमिशन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 2025 से अधिकतर अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिला CUET UG स्कोर के आधार पर होगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस एंट्रेंस टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में जगह मिलती है. विश्वविद्यालय CUET स्कोर के आधार पर अलग-अलग कोर्स के लिए कटऑफ तय करता है, जिसे ध्यान में रखते हुए छात्रों को काउंसलिंग में हिस्सा लेना होता है.
Jamia CUET UG Courses List: इन कोर्स में एडमिशन
| क्रम संख्या | डिग्री | पाठ्यक्रम / कोर्स | विषय |
|---|---|---|---|
| 1 | बीए | बीए (ऑनर्स) तुर्की भाषा और साहित्य | जनरल टेस्ट |
| 2 | बीए | बीए (ऑनर्स) कोरियन भाषा | जनरल टेस्ट |
| 3 | बीए | बीए (ऑनर्स) फ़ारसी | जनरल टेस्ट |
| 4 | बीए | बीए (ऑनर्स) उर्दू | उर्दू |
| 5 | बीए | बीए (ऑनर्स) हिंदी | हिंदी |
| 6 | बीए | बीए (ऑनर्स) संस्कृत | जनरल टेस्ट |
| 7 | बीए | बीए (ऑनर्स) फ्रेंच एवं फ्रैंकोफोन अध्ययन | जनरल टेस्ट |
| 8 | बीए | बीए (ऑनर्स) स्पैनिश एवं लैटिन अमेरिकी अध्ययन | जनरल टेस्ट |
| 9 | बीए | बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र | अर्थशास्त्र |
| 10 | बीए | बीए (ऑनर्स) इतिहास | इतिहास |
| 11 | बीएससी | बीएससी (ऑनर्स) भौतिकी | भौतिकी |
| 12 | बीएससी | बीएससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान | रसायन विज्ञान |
| 13 | बीएससी | बीएससी (ऑनर्स) अनुप्रयुक्त गणित | गणित |
| 14 | बीएससी | बीएससी जैव प्रौद्योगिकी | जीव विज्ञान / जैव रसायन / जैव प्रौद्योगिकी |
| 15 | बीवोक | बीवोक (सौर ऊर्जा) | भौतिकी |
Jamia Admission 2025: CUET UG 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया
CUET UG 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को जामिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए नीचे बताए बातों का ध्यान रखना जरूरी है:-
- सबसे पहले CUET स्कोर के अनुसार संबंधित कोर्स की कटऑफ सूची चेक करें.
- फिर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करें.
- वरीयता क्रम के अनुसार कोर्स और कॉलेज का चुनाव करें.
- डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद सीट अलॉटमेंट होगा.़
Jamia CUET UG Admission Course Details: यहां डायरेक्ट चेक करें.
Jamia CUET UG Expected Cut off: कितना हो सकता है कटऑफ?
| कोर्स | संभावित CUET 2025 कटऑफ |
|---|---|
| बीए (ऑनर्स) अंग्रेज़ी | 65 – 80 |
| बीए (ऑनर्स) अरबी | 63.25 – 90.75 |
| बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र | 70 – 80 |
| बीए (ऑनर्स) समाजशास्त्र और मनोविज्ञान | 60 – 75 |
| बीए (ऑनर्स) हिंदी | 34.75 – 59.50 |
| बीए (ऑनर्स) भूगोल | 42.25 – 66.50 |
| बीए (ऑनर्स) इस्लामिक स्टडीज | 35.5 – 76 |
| बीए (ऑनर्स) फ़ारसी | 51 – 68.60 |
| बीएससी गणित | 38 – 61.75 |
डॉक्यूमेंट्स की होगी जांच
काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान छात्रों को कुछ आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाने होंगे, जिनकी जांच विश्वविद्यालय द्वारा की जाएगी. इसमें सबसे पहले CUET UG 2025 का स्कोर कार्ड प्रस्तुत करना जरूरी है. इसके अलावा 12वीं कक्षा की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट भी अनिवार्य हैं.
ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) दाखिले की प्रक्रिया का अहम हिस्सा होता है. यदि छात्र किसी आरक्षित वर्ग से आते हैं तो उन्हें कैटेगरी सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा. इसके साथ ही एक वैध फोटो आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज की हालिया फोटो भी जरूरी है. दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही प्रवेश मान्य होगा.
Jamia Admission 2025 के लिए तैयारी कर रहे छात्रों को चाहिए कि वे समय रहते CUET स्कोर, कटऑफ, काउंसलिंग प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी ले लें. यह विश्वविद्यालय यूजीसी और एनएएसी द्वारा मान्यता प्राप्त है और नियमित रूप से NIRF रैंकिंग में टॉप 10 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में शामिल रहता है.
ये भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2025 ये सभी डॉक्यूमेंट्स हैं एडमिशन के लिए जरूरी, एक भी छूटा तो बर्बाद हो जाएगा साल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










