NEET UG Counselling 2025: ये सभी डॉक्यूमेंट्स हैं एडमिशन के लिए जरूरी, एक भी छूटा तो बर्बाद हो जाएगा साल

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :14 Jul 2025 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2025

NEET UG Counselling 2025

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है. MCC ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे छात्र जो इस साल मेडिकल कोर्सेज में दाखिला लेना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक करें. साथ ही सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट चेक कर लें.

विज्ञापन

NEET UG Counselling 2025 Important Documents: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस बार मेडिकल कोर्सेज में दाखिला लेने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल देख सकते हैं. 

NEET UG Counselling 2025 Schedule: 21 जुलाई से शुरू होगी काउंसलिंग 

नीट यूजी रिजल्ट (NEET UG Result) 14 जून 2025 को जारी किया गया था. वहीं अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. MCC द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया 21 जुलाई 2025 से शुरू होगी. ये काउंसलिंग 4 राउंड में होगी. आखिरी राउंड स्ट्रै वैकेंसी राउंड होगा. 

NEET UG Counselling Important Documents: देखें महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट 

नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट्स की बड़ी भूमिका है. MCC की ओर से महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट जारी की जाती है. अभी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने में समय है. ऐसे में सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार कर लें. यहां देखें महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट 

10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट 

12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट 

पहचान पत्र (फोटो सहित- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, राशन कार्ड, या पैन कार्ड में से कोई एक) 

जन्म प्रमाण पत्र

श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

पासपोर्ट साइज फोटो

नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड

नीट यूजी 2025 रैंक कार्ड

प्रोविजनल अलॉटमेंट पत्र 

निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

NEET UG Counselling Eligibility: नीट के लिए योग्यता 

नीट यूजी काउंसलिंग के लिए जरूरी योग्यता को पूरा करना होगा जैसे कि नीट परीक्षा में कटऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक अंक होने चाहिए. ऐसे कैंडिडेट्स जो स्टेट मेडिकल बोर्ड्स के साथ रजिस्टर्ड हैं, वे 85% स्टेट कोटा में आवेदन कर सकते हैं. वहीं ऐसे अभ्यर्थी NEET 2025 की 15% AIQ (ऑल इंडिया कोटा) सीटों, डीम्ड यूनिवर्सिटी और अन्य मेडिकल संस्थानों के लिए पात्र हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं. एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना होगा.

यह भी पढ़ें- IIT Success Story: अधूरे सपने को पूरा करने के लिए पहुंचे IIT Delhi, Microsoft ने दिया लाखों का ऑफर 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola