दिल्ली के टॉप 5 सरकारी कॉलेजों में BTech के लिए एडमिशन शुरू, 9 जून से पहले करें अप्लाई

Published by : Smita Dey Updated At : 28 May 2026 9:23 AM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

JAC Delhi Counseling 2026: JAC ने दिल्ली काउंसलिंग 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. दिल्ली के टॉप 5 इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेस 28 मई 2026 से शुरू हो गई है. इसमें दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए 85% सीटें रिजर्व रहेगी.

विज्ञापन

JAC Delhi Counseling 2026: अगर आप दिल्ली के नामी गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट से BTech या BArch करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खबर है. जॉइंट एडमिशन कमेटी (JAC) ने दिल्ली काउंसलिंग 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत दिल्ली के 5 बड़े और प्रमुख कॉलेजों में एडमिशन दिया जाएगा. एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 28 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. जो भी छात्र इन टॉप कॉलेजों में सीट पाना चाहते हैं, वे समय रहते रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकते हैं. 

JAC Delhi Counseling 2026: जरूरी डेट 

JAC दिल्ली काउंसलिंग 2026 के लिए आवेदन 28 मई 2026 को खुल चुकी है. उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करने और अपनी पसंद के कॉलेज व कोर्स को चुनने (चॉइस फिलिंग) के लिए 9 जून 2026 तक का समय दिया गया है. छात्र 9 जून की रात 11:30 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म और चॉइस लॉक कर सकते हैं. समय रहते स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें.

JAC Delhi Counseling 2026 Notice

इन 5 बड़े सरकारी कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन 

इस काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए छात्रों को दिल्ली के सबसे पॉपुलर और बेहतरीन गवर्नमेंट टेक्निकल यूनिवर्सिटीज में पढ़ने का मौका मिलता है. इन संस्थानों की लिस्ट नीचे दी गई है:

  • दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU)
  • नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT)
  • इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन (IGDTUW – केवल छात्राओं के लिए)
  • इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIIT Delhi)
  • दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU)

एडमिशन के लिए क्या है योग्यता?

अलग-अलग कोर्सेज में एडमिशन के लिए योग्यता के नियम अलग तय किए गए हैं. जो छात्र BTech कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें JEE Main 2026 Paper-I की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर सीटें अलॉट की जाएंगी.

वहीं, IIIT Delhi में एडमिशन (JAC Delhi Counseling 2026) के लिए एक खास नियम है. यहां JEE Main पर्सेंटाइल स्कोर के साथ-साथ छात्रों की अन्य क्षेत्रों की उपलब्धियों जैसे ओलंपियाड, स्पोर्ट्स और इनोवेशन के लिए अलग से बोनस मार्क्स भी जोड़े जाएंगे. इसके अलावा, जो छात्र BArch (आर्किटेक्चर) कोर्स करना चाहते हैं, उन्हें NSUT और IGDTUW में JEE Main 2026 Paper-II की रैंक के आधार पर दाखिला मिलेगा.

दिल्ली के छात्रों के लिए 85% सीटें रिजर्व

इस काउंसलिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें दिल्ली के स्थानीय छात्रों को भारी फायदा मिलता है. नियमों के अनुसार, इन कॉलेजों की कुल सीटों में से 85% सीटें उन कैंडिडेट्स के लिए रिजर्व रखी गई हैं, जिन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई दिल्ली के किसी स्कूल से पूरी की है. बाकी बची हुई 15% सीटों पर देश के अन्य राज्यों (Outside Delhi) के योग्य छात्र आवेदन कर सकते हैं. इस नियम से दिल्ली के बच्चों के लिए इन टॉप कॉलेजों में सीट पाना काफी आसान हो जाता है.

JAC Delhi Counseling 2026 अप्लाई प्रोसेस और फीस

JAC दिल्ली काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी. यह फीस नॉन-रिफंडेबल है, यानी इसे वापस नहीं किया जाएगा. फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) के जरिए ही किया जा सकता है.

  • आवेदन करने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर जाएं.
  •  वहां होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.  
  • अपनी जरूरी एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स डालें. 
  •  इसके बाद अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच का सिलेक्शन करें. 
  • फीस जमा करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें. 
  • आगे की प्रक्रिया के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: इन IITs से करें 4 साल का BDes कोर्स, बिना JEE के मिलेगा एडमिशन

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola