इन IITs से करें 4 साल का BDes कोर्स, बिना JEE के मिलेगा एडमिशन

Published by : Smita Dey Updated At : 27 May 2026 8:26 AM

विज्ञापन

पढ़ती हुई स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

IIT Admission Without JEE: बिना JEE परीक्षा के भी आप IIT से 4 साल का BDes (बैचलर ऑफ डिजाइन) कोर्स कर सकते हैं. जानिए एडमिशन प्रोसेस क्या है. साथ ही UCEED एग्जाम, योग्यता और सीटों से जुड़ी पूरी जानकारी.

विज्ञापन

IIT Admission Without JEE: बिना JEE परीक्षा के IIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में पढ़ना कई छात्रों का सपना होता है. आमतौर पर लोग मानते हैं कि IIT में जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है JEE Main और JEE Advanced. लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आपकी रुचि डिजाइनिंग, क्रिएटिविटी और नई टेक्नोलॉजी में है, तो आप बिना JEE स्कोर के भी देश के 6 बड़े IIT इंस्टीट्यूट से 4 साल का डिग्री कोर्स कर सकते हैं. यह खास कोर्स है BDes (बैचलर ऑफ डिजाइन). आइए जानते हैं कि इस कोर्स में एडमिशन (IIT Admission Without JEE) कैसे मिलता है और इसका पूरा प्रोसेस क्या है.

क्या है IIT का BDes कोर्स?

बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) एक 4 साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है. यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए सबसे बेस्ट है जो आर्ट्स, क्रिएटिव थिंकिंग और टेक्नोलॉजी को एक साथ मिलाकर कुछ नया बनाना चाहते हैं. इसमें आपको विजुअल थिंकिंग, प्रोडक्ट डिजाइन और यूजर इंटरफेस जैसी मॉडर्न चीजें सिखाई जाती हैं. देश के 6 बड़े  इंस्टीट्यूट IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT हैदराबाद, IIT इंदौर और IIT रुड़की इस कोर्स को कराते हैं.

IIT Admission Without JEE: जेईई नहीं, तो किस परीक्षा से होगा एडमिशन?

इस कोर्स में एडमिशन के लिए आपको JEE परीक्षा देने की जरूरत नहीं होती. इसके लिए एक अलग नेशनल लेवल की परीक्षा होती है, जिसे UCEED (अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन) कहा जाता है. इस एग्जाम को IIT बॉम्बे कंडक्ट कराता है. इसमें आपकी ड्रॉइंग स्किल्स, लॉजिकल रीजनिंग और विजुअल डिजाइनिंग एबिलिटी को परखा जाता है.

IIT Admission Without JEE: कौन कर सकता है अप्लाई?

  • शैक्षणिक योग्यता: छात्र ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या उसके समकक्ष परीक्षा पास की हो. 2027 की परीक्षा के लिए वही छात्र योग्य होंगे जिन्होंने 2026 या 2027 में अपनी 12वीं पास की हो.
  • आयु सीमा: सामान्य, EWS और OBC-NCL कैटेगरी के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद का होना चाहिए. वहीं SC, ST और PwD कैटेगरी के छात्रों के लिए उम्र में 5 साल की छूट है, यानी उनका जन्म 1 अक्टूबर 1996 या उसके बाद का होना चाहिए.

स्ट्रीम का रखें खास ध्यान

BDes कोर्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस, किसी भी स्ट्रीम के छात्र कर सकते हैं. लेकिन इंस्टीट्यूट के हिसाब से कुछ नियम अलग हैं. साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) वाले छात्र सभी 6 IITs में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. वहीं आर्ट्स और कॉमर्स जैसी दूसरी स्ट्रीम के छात्र केवल IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT हैदराबाद और IIT इंदौर के लिए ही योग्य माने जाते हैं.

6 IITs में सीटों का गणित 

IIT संस्थान का नामओपन कैटेगरी की सीटें
IIT गुवाहाटी22
IIT दिल्ली14
IIT हैदराबाद12
IIT रुड़की8
IIT बॉम्बे7
IIT इंदौर6

इन सीटों के अलावा सरकार के नियमों के अनुसार EWS, OBC-NCL, SC, ST और PwD कैटेगरी के छात्रों के लिए भी अलग से सीटें रिजर्व (आरक्षित) होती हैं. 

यह भी पढ़ें: IGNOU July Admission 2026: शुरू हुए आवेदन, फॉर्म भरने के लिए APAAR ID जरूरी

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola