IIT धनबाद पूरे 4 साल नहीं लेगा ट्यूशन फीस, बस माननी होगी यह शर्त
Published by : Smita Dey Updated At : 11 Jun 2026 4:04 PM
कॉलेज की सांकेतिक फोटो (Official Website)
IIT ISM Dhanbad BTech Fees Waiver: IIT ISM धनबाद में बीटेक करने वाले टॉप 10 छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस होगी माफ. जानें जोसा (JoSAA) काउंसलिंग के जरिए सिलेक्शन का नियम और जरूरी शर्तें.
IIT ISM Dhanbad BTech Fees Waiver: अगर आप JEE Advanced 2026 की परीक्षा पास कर चुके हैं और देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है. JoSAA काउंसलिंग के बीच IIT (ISM) धनबाद ने होनहार छात्रों के लिए एक शानदार स्कॉलरशिप स्कीम का ऐलान किया है.
इस नई योजना के तहत संस्थान में एडमिशन लेने वाले टॉप रैंकर्स को ट्यूशन फीस में भारी छूट दी जाएगी.अगर आपका सपना भी आईआईटी से बीटेक करने का है, तो आइए जानते हैं कि इस योजना का लाभ किन छात्रों को मिलेगा और इसके लिए क्या नियम बनाए गए हैं.
IIT ISM Dhanbad BTech Fees Waiver: किसे मिलेगा इस खास योजना का फायदा?
IIT (ISM) धनबाद की इस नई पहल का फायदा हर छात्र को नहीं मिलेगा, बल्कि इसके लिए एक खास दायरा तय किया गया है. संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट (iitism.ac.in) पर दी गई जानकारी के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड 2026 की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में ऑल इंडिया रैंक 1 से 1000 के बीच हासिल की है, वे इसके दायरे में आएंगे. इन 1000 रैंक वाले छात्रों में से जो भी टॉप 10 छात्र इस कॉलेज को चुनेंगे, उन्हें इस स्कीम का लाभ मिलेगा.
IIT ISM Dhanbad BTech Fees Structure 2026 Check Here
पूरे कोर्स के दौरान नहीं देनी होगी ट्यूशन फीस
इस स्कीम (IIT ISM Dhanbad BTech Fees Waiver) की सबसे अच्छी बात यह है कि यह राहत सिर्फ एक या दो सेमेस्टर के लिए नहीं है. चयनित टॉप 10 छात्रों को उनके पूरे अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (जैसे 4 साल का बीटेक कोर्स) के दौरान 100% ट्यूशन फीस की माफी मिलेगी. आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई का खर्च लाखों में होता है, ऐसे में पूरे कोर्स के दौरान ट्यूशन फीस माफ होने से छात्रों और उनके परिवारों को बहुत बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी.
JoSAA काउंसलिंग के जरिए होगा चयन
इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को कोई अलग से फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है. इसका पूरा प्रोसेस JoSAA काउंसलिंग के जरिए ही पूरा होगा.
- सबसे पहले छात्र को जोसा पोर्टल के माध्यम से IIT ISM धनबाद में उपलब्ध बीटेक या अन्य कोर्सेज को चुनना होगा.
- जब काउंसलिंग के जरिए एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तब कॉलेज में आए छात्रों की एक लिस्ट बनेगी.
- इस लिस्ट में से जिन 10 छात्रों की जेईई एडवांस्ड रैंक (1000 के अंदर) सबसे अच्छी होगी, उन्हें इस फीस माफी के लिए चुन लिया जाएगा.
IIT ISM Dhanbad BTech Fees Waiver: ट्यूशन फीस माफ कराने के लिए क्या है IIT का नियम?
- फीस माफी का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलता रहेगा जो कॉलेज के सभी नियमों का सख्ती से पालन करेंगे.
- अगर पढ़ाई के दौरान किसी छात्र का व्यवहार खराब पाया जाता है या उस पर कोई अनुशासनात्मक (Disciplinary) कार्रवाई होती है, तो यह सुविधा तुरंत छीन ली जाएगी.
- इसके अलावा आगे के सालों में इस लाभ को जारी रखने के लिए संस्थान के तय न्यूनतम एकेडमिक स्कोर (जैसे एक निश्चित CGPA) को भी बनाए रखना होगा.
अगर आपकी रैंक जेईई एडवांस्ड 2026 में 1000 के भीतर है, तो जोसा काउंसलिंग की चॉइस फिलिंग के दौरान IIT (ISM) धनबाद को अपनी लिस्ट में शामिल करना आपके लिए एक बेहतरीन और फायदेमंद फैसला साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: JoSAA में सीट अपग्रेड करने का क्या है सही तरीका? समझें पूरा गणित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










