ePaper

IIIT Kota: बना राजस्थान का नया टेक्नोलॉजी सेंटर, जानें एडमिशन से लेकर प्लेसमेंट डिटेल

Updated at : 02 Feb 2026 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
IIIT Kota Admission

IIIT Kota Admission: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

IIIT Kota Admission: IIIT कोटा उन स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं. मजबूत अकादमिक माहौल, IIIT ब्रांड की आइडेंटिटी और लगातार बेहतर होते प्लेसमेंट इस इंस्टीट्यूट की खासियत हैं. अगर कोई स्टूडेंट्स मेहनत और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देता है, तो IIIT कोटा से पढ़ाई करके एक अच्छे फ्यूचर की ओर बढ़ सकता है.

विज्ञापन

IIIT Kota Admission: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT), कोटा देश के पॉपुलर टेक्निकल इंस्टीट्यूट में से एक है. IIIT कोटा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और मॉडर्न इंजीनियरिंग एजुकेशन को बढ़ावा देने का काम करता है. यह इंस्टीट्यूट स्टूडेंट्स को कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उभरते सेक्टर में अच्छी एजुकेशन प्रोवाइड करता है.

इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया इसका सिलेबस स्टूडेंट्स को टेक्निकल रूप से मजबूत बनाता है. IIIT कोटा, IIITs का हिस्सा होने के कारण इसे नेशनल लेवल का दर्जा दिया गया है. इंजीनियरिंग के सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए IIIT कोटा एक बेहतर विकल्प माना जाता है.

IIIT Kota Admission: एडमिशन प्रोसेस

आईआईआईटी कोटा में एडमिशन पूरी तरह नेशनल लेवल के एंट्रेंस एग्जाम पर बेस्ड होता है. यहां BTech कोर्स में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. JEE Main में प्राप्त रैंक के आधार पर कैंडिडेट्स को JoSAA या CSAB काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह मेरिट बेस्ड होती है. SC, ST और OBC कैटेगरी के स्टूडेंट्स को लाभ भी मिलता है.

IIIT Kota Fees Structure: फीस स्ट्रक्चर

IIIT कोटा में बीटेक कोर्स की फीस गवर्नमेंट IIITs के अनुसार तय की जाती है. BTech कोर्स की फीस लगभग 135425 रुपये (प्रतिवर्ष) है. MTech कोर्स की फीस लगभग 93425 रुपये (प्रतिवर्ष) है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiitkota.ac.in चेक कर सकते हैं.

IIIT Kota BTech Fees Structure 2025-26 Check Here

IIIT Kota Placement Details: प्लेसमेंट डिटेल्स

IIIT कोटा में प्लेसमेंट रिकॉर्ड हर साल बेहतर हो रहा है. इंस्टीट्यूट की ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री के लिए तैयार करता है, जिसमें टेक्निकल ट्रेनिंग, कोडिंग प्रैक्टिस और इंटरव्यू गाइडेंस शामिल होती है. यहां कंप्यूटर साइंस (CSE) और इलेक्ट्रॉनिक्स (ECE) ब्रांच के स्टूडेंट्स को अच्छे प्लेसमेंट के अवसर मिलते हैं. कई पॉपुलर आईटी और टेक्नोलॉजी कंपनियां ,जैसे Microsoft, Amazon, Deloitte, Adobe, TCS, Infosys और Goldman Sachs कैंपस में भाग लेती है. 2024-25 में ECE ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 54 लाख देखा गया है. वहीं 2023-24 में हाईएस्ट पैकेज 53.6 लाख था.

यह भी पढ़ें: क्यों है NIT Trichy लाखों इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का ड्रीम कॉलेज? जानिएं

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola