क्यों है NIT Trichy लाखों इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का ड्रीम कॉलेज? जानिएं

NIT Trichy Admission: स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)
NIT Trichy Admission: एनआईटी त्रिची न केवल एक टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज है, बल्कि स्टूडेंट्स को बेहतर फ्यूचर बनाने के लिए तैयार करता है. अच्छी पढ़ाई, शानदार प्लेसमेंट और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण NIT Trichy आज भारत के टॉप NITs में शामिल है. इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए यह इंस्टीट्यूट एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है.
NIT Trichy: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरुचिरापल्ली (NIT Trichy) भारत के सबसे पॉपुलर टेक्निकल इंस्टीट्यूट में गिना जाता है. यह इंस्टीट्यूट न केवल अपनी मजबूत एजुकेशन सिस्टम के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां की मॉडर्न फैसिलिटी और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड इसे देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल करता है. इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए NIT Trichy एक सपना कॉलेज माना जाता है.
यह कॉलेज रिसर्च, इनोवेशन और लीडरशिप के कई मौके देता है. यहां पढ़ाई का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि स्टूडेंट्स को फ्यूचर के चैलेंजों के लिए पूरी तरह तैयार करना है. यही कारण है कि NIT Trichy से निकले छात्र देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं. आइए जानते हैं कि एनआईटी त्रिची में एडमिशन कैसे मिलता है, फीस कितनी है और प्लेसमेंट के क्या-क्या ऑप्शन मौजूद है.
NIT Trichy Admission: एडमिशन प्रोसेस
एनआईटी त्रिची में एडमिशन पूरी तरह से नेशनल लेवल के एग्जाम के माध्यम से लिया जाता है. BTech कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. JEE Main में मिले रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से सीट अलॉट की जाती है. MTech कोर्स में एडमिशन GATE स्कोर के आधार पर मिलता है. रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए PhD में एडमिशन दिया जाता है.
NIT Trichy Fees: फीस स्ट्रक्चर
एनआईटी त्रिची में फीस स्ट्रक्चर को भारत सरकार ने तय नियमों के अनुसार रखा है. बीटेक कोर्स की फीस लगभग 122950 रुपये (ट्यूशन फीस) प्रतिवर्ष होती है. MTech कोर्स की फीस लगभग 102050 रुपये है. स्टूडेंट्स फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट nitt.edu चेक कर सकते हैं.
NIT Trichy BTech Fee Structure 2025 Check Here
NIT Trichy Placement Details: प्लेसमेंट डिटेल्स
एनआईटी त्रिची का प्लेसमेंट रिकॉर्ड देश के पॉपुलर NITs में गिना जाता है. यहां का ट्रैनिंग और प्लेसमेंट सेल स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री के अनुसार तैयार करता है, जिससे उन्हें बेहतर जॉब के मौके मिल सकें. कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में प्लेसमेंट प्रतिशत सबसे ज्यादा रहता है. 2020-21 में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 43.31 लाख देखा गया है. यहां टॉप कंपनियां जैसे Microsoft, Wipro, Goldman Sachs, TCS, Cognizant और Deloitte स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देती है.

बजट 2026 से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें.
यह भी पढ़ें: IIMS Pune: ये कॉलेज क्यों बन रहा है MBA स्टूडेंट्स का ड्रीम इंस्टीट्यूट? जानें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




