IGNOU जनवरी 2026 सेशन के लिए Re-Registration की डेट बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 Feb 2026 8:26 AM
IGNOU Re Registration: स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
IGNOU Re Registration 2026: IGNOU ने स्टूडेंट्स को एक और मौका दिया है. वे अब 15 फरवरी तक री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यहां देखें डिटेल.
IGNOU Re Registration 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी 2026 अकैडमिक सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा दी है. अब स्टूडेंट्स 15 फरवरी 2026 तक दोबारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इससे छात्रों को आने वाले सेमेस्टर में एडमिशन लेने का एक और मौका मिल गया है. यह फैसला देशभर के लाखों IGNOU छात्रों के लिए राहत भरा है, ताकि उनकी पढ़ाई बिना रुकावट जारी रह सके.
IGNOU Re Registration 2026: कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर जाएं.
- यहां होमपेज पर री-रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- यूजर आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन से लॉगिन करें
- लॉगिन बटन दबाएं
- फॉर्म भरें और कोर्स चुनें
- फीस ऑनलाइन जमा करें
- फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड/प्रिंट करें
300 रुपये की फीस जमा करनी होगी
री-रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को 300 फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी. यह पोर्टल इंडियन और इंटरनेशनल दोनों स्टूडेंट्स के लिए खुला है. इससे पहले लास्ट डेट 31 जनवरी 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 फरवरी 2026 कर दिया गया है.
इग्नू के री-रजिस्ट्रेशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स है जरूरी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें
IGNOU की वेबसाइट के मुताबिक, जिन छात्रों ने पहले से रजिस्ट्रेशन किया है वे अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं. अगर OTP न आए या लॉगिन डिटेल भूल जाएं, तो अपने रीजनल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- IIIT रांची में दिखा AI का असली दम, Quasar XAI 2026 का आयोजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










