IERT में 10वीं 12वीं के बाद एडमिशन लेने का अवसर, जल्द करें अप्लाई

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik AI Generated)
IERT Prayagraj Admission 2026: इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (IERT) के नए सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 फरवरी 2026 से शुरू हो गए हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 तक है.
IERT Prayagraj Admission 2026: अगर आप 10वीं और 12वीं के बाद किसी अच्छे टेक्निकल इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो IERT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी), प्रयागराज आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. हर साल की तरह इस साल में भी IERT ने एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. एडमिशन (IERT Prayagraj) के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 है. ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट IERT की ऑफिशियल वेबसाइट iertentrance.in चेक कर सकते हैं.
IERT Prayagraj Admission 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले IERT की ऑफिशियल वेबसाइट iertentrance.in पर जाएं.
- होमपेज पर Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी सारी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अब फीस जमा करे.
- लास्ट में फाइनल सबमिट करके प्रिंट निकाल लें.
कोर्स और एलिजिबिलिटी डिटेल्स
| कोर्स का नाम | समय | योग्यता (Eligibility) |
| इंजीनियरिंग डिप्लोमा | 3 साल | 10वीं पास (साइंस और मैथ के साथ) |
| मैनेजमेंट डिप्लोमा | 2 साल | 12वीं पास (हिंदी और इंग्लिश के साथ) |
| कंप्यूटर एप्लीकेशन (Post Diploma) | 1.5 साल | डिप्लोमा पास (12वीं में फिजिक्स और मैथ जरूरी) |
IERT Prayagraj Admission 2026 Notification Check Here
IERT Prayagraj Admission 2026: सिलेक्शन प्रोसेस
IERT प्रयागराज में सिलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह से मेरिट बेस्ड और एंट्रेंस एग्जाम पर आधारित होती है. सबसे पहले रिटन एग्जाम होता है, जो ऑफलाइन मोड (OMR बेस्ड) में ली जाती है. इसमें मैथ्स, साइंस और जनरल नॉलेज से सवाल पूछे जाते हैं.
एंट्रेंस एग्जाम के बाद IERT एक मेरिट लिस्ट जारी करता है. मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्टेड स्टूडेंट्स को काउंसलिंग प्रोसेस के लिए बुलाया जाता है, जिसमें कैंडीडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है. लास्ट में फाइनल सीट अलॉटमेंट की जाती है.
यह भी पढ़ें: UP में सरकारी टीचर बनने का मौका, 1लाख तक मिलेगी सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




