UP में सरकारी टीचर बनने का मौका, 1लाख तक मिलेगी सैलरी

टीचर की सांकेतिक फोटो (Freepik)
UPSSSC JTC Teacher Recruitment 2026: यह भर्ती उन कैंडिडेट्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो टीचिंग फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं. UPSSSC ने असिस्टेंट JTC टीचर के पद पर वैकेंसी निकाली है. ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 अप्रैल 2026 तक है.
UPSSSC JTC Teacher Recruitment 2026: अगर आप सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो UPSSSC असिस्टेंट JTC टीचर भर्ती 2026 आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. हर साल हजारों कैंडिडेट्स इस भर्ती का इंतजार करते हैं, क्योंकि इसमें सरकारी नौकरी के साथ अच्छी सैलरी भी मिलती है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 58 पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है. कैंडिडेट्स UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 अप्रैल 2026 तक है. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है.
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
- सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- Assistant JTC Teacher Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी डिटेल्स डालकर फॉर्म को भरें.
- फिर डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अब ऑनलाइन फीस जमा करें.
- लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें.
UPSSSC JTC Teacher Recruitment 2026: एलिजिबिलिटी और आयु सीमा
असिस्टेंट JTC टीचर की भर्ती के लिए कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास हो. उनके पास DElED/ BTC या BEd जैसी टीचिंग डिग्री हो. साथ UPTET या CTET एग्जाम पास होना जरूरी है. इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
UPSSSC JTC Teacher Recruitment 2026 Notice Check Here
सैलरी और वैकेंसी डिटेल्स
असिस्टेंट JTC टीचर (UPSSSC JTC Teacher Recruitment 2026) के पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 6 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 6 की सैलरी 35,400 से 112400 रुपये तक होगी. नीचे दी गई वैकेंसी डिटेल्स देख सकते हैं-
| पोस्ट का नाम | कुल पद |
| असिस्टेंट टीचर (JTC Grade Teacher) – सामान्य | 24 |
| असिस्टेंट टीचर (JTC Grade Teacher) – म्यूजिक | 08 |
| असिस्टेंट टीचर (JTC Grade Teacher) – अन्य ट्रेड | 08 |
| असिस्टेंट टीचर (HTC Grade Teacher) | 04 |
| असिस्टेंट टीचर (JTC Grade) – अन्य ट्रेड | 02 |
| असिस्टेंट टीचर (JTC Grade) – अन्य ट्रेड | 10 |
| असिस्टेंट टीचर (JTC Grade) – अन्य ट्रेड | 02 |
| कुल पोस्ट | 58 |
यह भी पढ़ें: SSB में हेड कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका, जल्दी करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




