DU UG Cut Off: St Stephens College के विज्ञान विषय का कटऑफ इतना हाई कि छूट जाएंगे पसीने, देखें अन्य Subjects का हाल

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 21 Jul 2025 6:01 PM

विज्ञापन

DU UG Cut Off

DU UG Cut Off: दिल्ली विश्वविद्यालय के पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करने के साथ ही दाखिले की प्रक्रिया में तेजी आ गई है. यूजी कोर्स में दाखिला लेने की इच्छा रखने वालों के लिए ये काम की खबर है. दिल्ली विश्वविद्यालय ने CUET UG के अंकों के आधार पर प्रत्येक कार्यक्रम और कॉलेज के लिए न्यूनतम आवंटन अंक (Cut Off) जारी कर दिया है.

विज्ञापन

Delhi UG Cut Off: दिल्ली विश्वविद्यालय ने अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिला के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. इसी के साथ दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. फिलहाल आवंटन के पहले दौर में हिंदू कॉलेज, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) और सेंट स्टीफन कॉलेज अग्रणी बनकर उभरे हैं. इस साल कुल 2,39,890 छात्रों ने सफलतापूर्वक अपनी डीयू CSAS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया था. 

DU UG Admission: ये तीन कॉलेज बने हुए हैं टॉप पर 

  • हिंदू कॉलेज – ह्यूमैनिटीज (Humanities) 
  • श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स- कॉमर्स (Commerce) 
  • सेंट स्टीफन कॉलेज- साइंस (Science) 

डीयू के इन कॉलेजों ने संबंधित विषय में उच्चतम कटऑफ दर्ज किया है. 

DU UG Cut Off: डीयू ने कोर्स और कॉलेज का कटऑफ जारी किया

दिल्ली विश्वविद्यालय ने CUET UG के अंकों के आधार पर प्रत्येक कार्यक्रम और कॉलेज के लिए न्यूनतम आवंटन अंक (Cut Off) जारी कर दिया है. हिंदू कॉलेज (Hindu College) ने इस वर्ष सामान्य श्रेणी में बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान के लिए 1,000 में से 950.58 के साथ उच्चतम समग्र कट-ऑफ दर्ज किया. ह्यूमैनिटीज में अन्य टॉप कॉलेज में हिंदू कॉलेज हैं. 

DU Colleges Cut Off: यहां देखें कॉलेज और विभिन्न विषय के कटऑफ 

  • हिंदू कॉलेज -बीए प्रोग्राम (इतिहास + राजनीति विज्ञान)- 936.18 
  • सेंट स्टीफन कॉलेज- अंग्रेजी (ऑनर्स)-  926.93
  • लेडी श्री राम कॉलेज- मनोविज्ञान (ऑनर्स) – 926.53
  • मिरांडा हाउस – राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) – 925.98

कई कॉलेजों में ह्यूमैनिटीज विषय के लिए कटऑफ काफी ऊपर है करीब 900 के पार. कॉमर्स पाठ्यक्रम में एसआरसीसी ने बीकॉम (ऑनर्स) के लिए 917.43 की उच्चतम कट-ऑफ के साथ अपना पुराना दबदबा कायम रखा. इसके बाद हिंदू कॉलेज 912.21, लेडी श्री राम कॉलेज 906.37 और हंसराज कॉलेज 901.71 पर रहे. 

इसी पाठ्यक्रम में सबसे कम आवंटन स्कोर जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज का 683.38 रहा. बीकॉम पाठ्यक्रम में किरोड़ीमल कॉलेज ने सबसे अधिक 883.99 कट-ऑफ जारी की, जबकि सबसे कम श्याम लाल कॉलेज का रहा. साइंस के विषय में सेंट स्टीफंस कॉलेज गणित (ऑनर्स) के लिए 834.08 कट-ऑफ के साथ सबसे आगे रहा. ज्यूलॉजी (ऑनर्स) के लिए हिंदू कॉलेज में 678.44 कट-ऑफ रहा, जबकि फिजिक्स (ऑनर्स) के लिए सेंट स्टीफंस में ही 578.76 कट-ऑफ सबसे अधिक रहा. 

यह भी पढ़ें- Bihar Police Recruitment: 60000 सैलरी के लिए झटपट कर लें आवेदन, बस चाहिए ये Skill

यह भी पढ़ें- बिहार में 13 मेडिकल कॉलेज पर हैं इतनी MBBS की सीटें, देखें सभी कैटेगरी के लिए कटऑफ

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola